मारुति सुजुकी NEXA दिसंबर 2020 डिस्काउंट – Baleno, Ciaz, XL6, S-Cross

साल 2020 के अंत में मारूति सुजकी नेक्सा डीलरशिप पर मिल रही लाइनअप पर सभी उपलब्ध ऑफ़र और छूट देखें

साल 2020 समाप्त होने वाला है और पूरे देश में डीलरशिप अगले साल के स्टॉक के लिए जगह बनाने की कोशिश में व्यस्त हैं, जिसके तहत कंपनियां अपनी कारों की खरीद पर भारी छूट दे रही है। इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने वाहनों छूट दे रही है।

ऐसे में अगर आप एक नई कार खरीदने में रुचि रखते हैं, तो हमारे पास मारुति नेक्सा कारों के सभी सौदों और ऑफ़र की एक सूची है। इस छूट में मारुति इग्निस, बेलेनो सहति नेक्सा डीलरशिप की प्रत्येक कार शामिल है। इसके अलावा बाकी मारुति सुजुकी छूट के लिए, आप ब्रांड की एरिना कारों की सूची देख सकते हैं।

मारुति इग्निस (Maruti Ignis)

मारुति इग्निस के ‘सिग्मा’ एडिशन की खरीद पर 25,000 रूपए का कैश डिस्कांउट मिल रहा है, जबकि ‘डेल्टा’ और ’अल्फा’ ट्रिम लेवल पर 20,000, और ’ज़ेटा’ ट्रिम पर 10,000 रूपए की छूट मिल रही है। इन कारों की खरीद पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।

मारुति बलेनो (Maruti Baleno)

Baleno

मारुति बलेनो के सिग्मा ट्रिम पर 15,000 रुपए और अन्य सभी ट्रिम्स पर 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।

मारुति सियाज (Maruti Ciaz)

मारुति सियाज के अल्फा वेरिएंट को छोड़कर सभी ट्रिम पर 30,000 रूपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि अल्फ़ा वेरिएंट पर 20,000 रूपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है वहीं मारुति सियाज पर 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 11,000 रूपए का कार्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ModelCash DiscountOther Benefits (Exchange Bonus + Corporate Discount)
Maruti Ignis (Sigma trim)Rs. 25,000Rs. 15,000 + Rs. 6,000
Maruti Ignis (Delta, Alpha trim)Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 6,000
Maruti Ignis (Zeta trim)Rs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 6,000
Maruti Baleno (Sigma trim)Rs. 15,000Rs. 10,000 + Rs. 6,000
Maruti Baleno (Other trims)Rs. 10,000Rs. 10,000 + Rs. 6,000
Maruti Ciaz (Alpha trim)Rs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 11,000
Maruti Ciaz (Other trims)Rs. 30,000Rs. 20,000 + Rs. 11,000
Maruti XL60Rs. 15,000 + Rs. 6,000
Maruti S-Cross (Sigma trim)0 (‘Sigma Plus’ kit worth Rs. 37,000 available for free)Rs. 20,000 + Rs. 11,000
Maruti S-Cross (Other trims)Rs. 30,000Rs. 20,000 + Rs. 11,000

मारुति एक्सएल6 (Maruti XL6)

मारुति XL6 पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

मारुति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross)

Maruti Scross

मारुति एस-क्रॉस के सिग्मा वेरिएंट को छोड़कर सभी ट्रिम्स पर 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि सिग्मा वेरिएंट पर 37,000 रूपए की फ्री एक्सेसरीज मिल रही है। इसके अलावा सभी वेरिएंट पर 20,000 का एक्सचेंज बोनस और 11,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।