कुछ ऐसी दिख सकती है Maruti Suzuki की मिड-साइज़ SUV

मारुति सुजुकी इस नई मिड साइज एसयूवी को 2022 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है और इसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचे जाने की उम्मीद है

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) देश में अपने नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप का विस्तार करने की योजना बना रही है और इस तरह पोर्टफोलियो को भी बड़ा किया जाएगा। वर्तमान में कंपनी इस डीलरशिप से मारूति सियाज (Maruti Ciaz), मारूति इग्निस (Maruti Ignis), मारूति एक्सएल6 (Maruti XL6) और मारूति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) की बिक्री करती है।

इस इंडो-जापानी निर्माता ने पिछले चार सालों में विटारा ब्रेज़ा के साथ काफी सफलता हासिल की है और इसलिए कंपनी को अपने एसयूवी ब्रांड को और मजबूत करने की प्रेरणा मिली है। कंपनी आने वाले सालों में टोयोटा Raize के DNGA के कम लागत पर पर बेस्ड TNGA प्लेटफार्म पर एक नई एसयूवी को विकसित कर सकती है।

आपको बता दें कि Raize टोयोटा के पोर्टफोलियो की सबसे छोटी एसयूवी है, जो सब-4-मीटर सीरीज में अच्छी तरह से फिट होती है। कहा जा रहा है कि इस कार को हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और निसान किक्स के मुकाबले डेवलप किया जाएगा और यह नेक्सा डीलरशिप पर आगामी मारूति जिम्नी के साथ बेची जाएगी।

Maruti Mid Size SUV1

मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) संभवतः 2021 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है और यह इस वक्त भारत की सबसे बहुप्रतिक्षित लॉन्च में से एक है। इसके अलावा कंपनी टोयोटा पर बेस्ड एक सी-सेगमेंट की 7-सीटर एमपीवी भी लाएगी, जो एर्टिगा से उपर होगी।

मध्य आकार की SUV को Raize के डिज़ाइन विवरण के आधार पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें सबसे प्रमुख फ्रंट फेसिया और कार में रेडिएटर ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ हेडलैम्प्स, ब्लैक क्लैडिंग, ब्लैक पिलर, ड्यूल-टोन लुक, रेकड विंडशील्ड, स्टाइलिश Y- आकार के अलॉय व्हील, फॉग लैंप हाउसिंग और ORVMs आदि शामिल हैं।

हम उम्मीद करेंगे कि उत्पादन मारुति सुजुकी मध्यम आकार की SUV यूरोप में बेचे जाने वाले विटारा के अनुरूप हो। टोयोटा Raize में पावर देने के लिए 1.0-लीटर वाले 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 98 एचपी की पावर और 140 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट CVT के साथ जोड़ा गया है। इसके विपरीत मारुति सुजुकी ब्रेजा में में पावर देने के लिए 1.5-लीटर वाले K15B चार-सिलेंडर SHVS इंजन का इस्तेमाल किया है जिसका इस्तेमाल नई मिड साइज की एसयूवी में किया जा सकता है। हालांकि मारुति सुजुकी फिलहाल डीजल इंजन को डेवलप नहीं कर रही है, लेकिन बाजार की आवश्यकताओं का बारीकी से अध्ययन कर रही है।