Maruti Suzuki जनवरी 2021 डिस्काउंट – Alto, Swift, Vitara Brezza, Ertiga

साल 2020 के आखिरी महीने में शानदार बिक्री के बाद मारूति सुजुकी साल 2021 में भी अपनी गति बनाए रखना चाहती है, इसलिए अपनी Arena रेंज की कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) साल की शुरूआत में यानि जनवरी 2021 में अपने एरेना रेंज की कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। कंपनी य़ह कदम अपनी बिक्री बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह छूट दे रही है।

मारूति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलिंग कार मारुति ऑल्टो की खरीद पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनेस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दे रही है, जबकि माइक्रो एसयूवी मारुति एस-प्रेसो की खरीद पर 20,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के तहत 4,000 रूपए की छूट दे रही है।

कंपनी इन दिनों मारुति सेलेरियो के नए जेनरेशन पर कार्य कर रही है, जिसके इस साल की पहली तिमाही के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद है। वर्तमान मॉडल की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनेस मिल रहा है।

Maruti Spresso

Maruti Suzuki New Year Discounts – January 2021
ModelCash DiscountAdditional Bonus (Exchange Bonus + Corporate Discount)
Maruti AltoRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 4,000
Maruti S-PressoRs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti CelerioRs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti Wagon-RRs. 8,000Rs. 15,000 + Rs. 4,000
Maruti SwiftRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti DzireRs. 8,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti Vitara BrezzaRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti EecoRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 4,000
Maruti Ertiga–0 + Rs. 4,000

इसी तरह मारुति वैगन-आर को 8,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए कॉर्पोरेट छूट के तहत खरीदा जा सकता है, जबकि कंपनी की सबसे लोकप्रिय कार मारुति स्विफ्ट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

इसी तरह मारुति डिजायर की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनेस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस चुनिंदा वेरिएंट पर भी उपलब्ध है, जबकि मारुति ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) को 10,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए के कार्पोरेट बोनस के साथ खरीदा जा सकता है।

2020-vitara-brezza-customised-4-e1586504017476

मारुति ईको की खरीद पर 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंटस, 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है, जबकि भारत की सबसे लोकप्रिय एमपीवी मारुति एर्टिगा की खरीद पर किसी भी तरह के नकद छूट या एक्सचेंज बोनेस नहीं मिल रही है, लेकिन इसकी खरीद पर 4,000 रूपए की छूट और डीलरशिप स्तर पर एक्सेसरीज आदि का लाभ उठाया जा सकता है।