मारुति सुजुकी ने Grand Vitara Phantom Blaq Edition का खुलासा किया है, जो मैट ब्लैक कलर रैप के साथ आता है
NEXA के 10 साल पूरे होने पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्रैंड विटारा का Phantom Blaq Edition लॉन्च किया है। यह खास एडिशन एक्सक्लूसिव मैट ब्लैक कलर रैप में आता है। यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और एलिगेंस को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं। Phantom Blaq Edition, ग्रैंड विटारा की पहले से मौजूद पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्टाइलिंग को और निखारता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
ग्रैंड विटारा ने लॉन्च के सिर्फ 32 महीनों में 3 लाख यूनिट की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। मैट ब्लैक एक्सटीरियर इसे सड़क पर दमदार और क्लासी लुक देता है। यह एडिशन सिर्फ स्ट्रांग हाइब्रिड Alpha+ वेरिएंट में मिलेगा और इसमें पहले की तरह प्रीमियम ऑल-ब्लैक इंटीरियर, परफोरेटेड फॉक्स लेदर सीट्स और शैम्पेन गोल्ड एक्सेंट्स शामिल होंगे।
मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स हेड, श्री पार्थो बनर्जी ने कहा, “10 साल पूरे होने पर हम ग्राहकों के लिए खास इनोवेशन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रैंड विटारा Phantom Blaq Edition लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है, जो हमारे प्रीमियम ग्राहकों की लाइफस्टाइल से पूरी तरह मेल खाता है।” इसकी सफलता का कारण अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प हैं। जिनमें स्ट्रांग हाइब्रिड, ALLGRIP Select और S-CNG शामिल हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं। Phantom Blaq Edition इसकी डिमांड को और बढ़ाएगा।

फीचर्स में आपको पैनोरैमिक सनरूफ मिलती है, साथ ही आगे की सीटें वेंटिलेटेड हैं। 22.86 सेमी (9”) का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है, जिसे प्रीमियम क्लेरियन साउंड सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि संगीत का अनुभव बेहतर हो। सुरक्षा और सुविधा के लिए 360 डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) दिए गए हैं। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग भी है जिससे फोन आसानी से चार्ज हो जाता है। सुजुकी कनेक्ट फीचर कार को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाता है, जिससे आप दूर से भी कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सभी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बेहतर सुरक्षा देने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, ग्रैंड विटारा को NEXA सेफ्टी शील्ड से लैस किया गया है, जिसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ ABS, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट सीट बेल्ट (रिमाइंडर के साथ) और अन्य फीचर्स मौजूद हैं।

ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन केवल स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, 0.76kWh लिथियम-आयन बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। यह सेटअप संयुक्त रूप से 116 एचपी का पावर देता है और इसे ई-सीवीटी ऑटो गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्रैंड विटारा हाइब्रिड 27.97 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है।