मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 9.20 लाख में घर लाने का मौका

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के सिग्मा वेरिएंट को सीमित समय के लिए मात्र 9.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को इस महीने बेहद आकर्षक कीमत पर ख़रीदा जा सकता है, जिससे यह मिडसाइज SUV सेगमेंट में सबसे बेहतरीन डील्स में से एक बन गई है। खास प्रमोशनल ऑफर के तहत, Nexa डीलरशिप पर ग्राहक Sigma वेरिएंट को सिर्फ 9.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, ऑफर्स के बाद) की कीमत पर खरीद सकते हैं, जो इसकी सामान्य शुरुआती कीमत से काफी कम है। यह ग्रैंड विटारा का बेस मॉडल है।

इस आक्रामक कीमत के पीछे कई ऑफर्स का योगदान है, जिनमें 25,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (30,000 + 20,000 रुपये) और लगभग 83,000 रुपये का डीलर लेवल डिस्काउंट शामिल है। Sigma वेरिएंट की मूल एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपये है, लेकिन इन सभी डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के Sigma (बेस वेरिएंट) में जरूरी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बजट खरीदारों के लिए एक अच्छा एंट्री ऑप्शन बनाते हैं। इसमें एक्सटीरियर में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, ORVM पर टर्न इंडिकेटर्स, 17-इंच स्टील व्हील्स (व्हील कवर के साथ) और शार्क फिन एंटीना मिलता है। इंटीरियर में ड्यूल-टोन केबिन, फैब्रिक सीट्स, 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

maruti grand vitara-10

कम्फर्ट और कन्वीनियंस के लिए इसमें कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक AC, रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग के साथ 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट्स मिलती हैं। हालांकि, इस बेस वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। कुल मिलाकर, Sigma वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए सही है जो कम कीमत में एक भरोसेमंद SUV चाहते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है, जिसे Toyota के साथ मिलकर विकसित किया गया है और यह कुल 116 PS की पावर देता है। इसकी माइलेज 27.97 किमी/लीटर तक है। इसके अलावा, S-CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो CNG मोड में 88 PS की पावर देता है।

maruti-suzuki-grand-vitara-5

यह एसयूवी सुजुकी के Global C प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसकी लंबाई 4,345 mm, चौड़ाई 1,795 mm और ऊंचाई 1,645 mm है। इसका व्हीलबेस 2,600 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm है। पेट्रोल और CNG वेरिएंट में 373 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में बैटरी के कारण यह घटकर 265 लीटर रह जाता है। कुछ माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट्स में AllGrip AWD सिस्टम भी मिलता है, जिसमें Snow और Sport जैसे ड्राइव मोड दिए गए हैं, जो बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं।