फरवरी 2025 में टॉप 10 सेडान की सूची में Maruti Suzuki Dzire 14,694 यूनिट के साथ हुंडई ऑरा, होंडा अमेज़ और अन्य से आगे रही
Maruti Suzuki Dzire फरवरी 2025 में 14,694 यूनिट की बिक्री के साथ चार्ट में शीर्ष पर रही। हालांकि, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में बेची गई 15,837 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है। वहीं हुंडई की ऑरा ने 4,797 इकाइयों की बिक्री के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा, जो फरवरी 2024 में बेची गई 5,053 यूनिट की तुलना में 5 फीसदी की गिरावट है।
होंडा अमेज को पिछले साल के आखिर में नई पीढ़ी मिली थी। पिछले महीने इसकी बिक्री में साल-दर-साल 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले साल की 2,778 यूनिट से बढ़कर 3,263 यूनिट पर पहुंच गई। फॉक्सवैगन वर्टस ने अपनी स्थिर वृद्धि जारी रखी और फरवरी 2025 में इसकी 1,837 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जो साल की समान अवधि में बेची गई 1,631 यूनिट की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि है।
दूसरी ओर, टाटा की टिगोर को 9 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा, जो पिछले साल 1,712 इकाइयों से फरवरी 2025 में 1,550 यूनिट पर आ गई। हुंडई वर्ना को सबसे बड़ा झटका लगा और इसकी बिक्री में 28 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई, जो फरवरी 2024 में 1,680 यूनिट से गिरकर 1,207 यूनिट पर आ गई।

Top 10 Sedans | Feb 2025 | Feb 2024 |
|---|---|---|
1. Maruti Suzuki Dzire (-7%) | 14,694 | 15,837 |
2. Hyundai Aura (-5%) | 4,797 | 5,053 |
3. Honda Amaze (18%) | 3,263 | 2,778 |
4. Volkswagen Virtus (13%) | 1,837 | 1,631 |
5. Tata Tigor (-9%) | 1,550 | 1,712 |
6. Hyundai Verna (-28%) | 1,207 | 1,680 |
7. Maruti Suzuki Ciaz (128%) | 1,097 | 481 |
8. Skoda Slavia (-12%) | 901 | 1,028 |
9. Honda City (-25%) | 889 | 1,184 |
10. Toyota Camry | 209 | 210 |
इसके विपरीत, मारुति सुज़ुकी सियाज़ ने 128 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने इस सेडान की 1,097 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2024 में इसकी सिर्फ़ 481 यूनिट की बिक्री हुई थी। लेकिन हाल के वर्षों में कम मांग के कारण इसे बंद करने की तैयारी है। स्कोडा स्लाविया में 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,028 की तुलना में फरवरी 2025 में 901 यूनिट की बिक्री हुई है।
इस सेगमेंट में एक और अच्छी तरह से स्थापित नाम होंडा सिटी को 25 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा, जो 1,184 यूनिट से घटकर 889 यूनिट रह गई। सिटी की हाइब्रिड पेशकश और प्रीमियम फीचर्स अभी भी ग्राहकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता ने इसकी कुल बिक्री को प्रभावित किया है।

टॉप 10 की सूची में सबसे नीचे टोयोटा कैमरी रही और इसकी फरवरी 2025 में 209 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल दर्ज की गई 210 यूनिट के लगभग बराबर है।