Maruti Suzuki Dzire मई 2025 में बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें टॉप 10 लिस्ट

Maruti Suzuki Dzire मई 2025 में बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा, मारुति अर्टिगा और मारुति ब्रेज़ा से आगे रही है

मई 2025 में टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी के 6 मॉडल शामिल रहे और मारुति सुजुकी की लोकप्रिय सेडान डिज़ायर (Dzire) ने एक बार फिर अपनी शानदार पकड़ बाजार में साबित की है। मई 2025 में डिज़ायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। कंपनी ने मई 2025 में 18,084 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल मई में बेची गई 16,061 यूनिट के मुकाबले 13 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

मारुति सुजुकी की अर्टिगा एमपीवी सूची में 16,140 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 13,893 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा सूची में तीसरे स्थान पर रही है और इसकी कुल 15,566 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं मई 2024 में इसकी 14,186 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी 2027 में इसका नया जेनेरशन मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

हुंडई की क्रेटा मिडसाइज एसयूवी की पिछले महीने 14,860 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मई 2024 में बेची गई 14,662 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है। हालांकि अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी और इस महीने यह सूची में चौथे स्थान पर रही है। कंपनी ने कुछ महीने पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया था।

Hyundai CRETA SUVs

Top 10 CarsMay 2025May 2024
1. Maruti Suzuki Dzire (13%)18,08416,061
2. Maruti Suzuki Ertiga (16%)16,14013,893
3. Maruti Suzuki Brezza (13%)15,56614,186
4. Hyundai Creta (1%)14,86014,662
5. Mahindra Scorpio (5%)14,40113,717
6. Maruti Suzuki Swift (-27%)14,13519,393
7. Maruti Suzuki Wagon R  (-4%)13,94914,492
8. Maruti Suzuki Fronx (7%)13,58412,681
9. Tata Punch (-31%)13,13318,949
10. Tata Nexon (14%)13,09611,457

महिंद्रा की स्कार्पियो रेंज पिछले महीने 14,401 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवे स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 13,717 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। महिंद्रा ने भारत में फरवरी में 2 लाख बिक्री की उपलब्धि तक पहुँचने का जश्न मनाने के लिए स्कॉर्पियो एन कार्बन संस्करण भी पेश किया था।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट 14,135 यूनिट के साथ सूची में छटवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 19,393 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट है। वहीं मारुति की वैगनआर टाल हैचबैक 13,949 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 14,492 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट है।

Punch EV

मारुति सुजुकी Fronx एसयूवी की पिछले महीने 12,681 यूनिट की तुलना में 13,584 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है। सूची में नौवें और दसवें स्थान पर टाटा पंच और नेक्सन रही है और इनकी क्रमश: 13,133 और 13,096 यूनिट की बिक्री हुई है।