अप्रैल 2025 में बिकी टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

अप्रैल 2025 में टॉप 10 कारों की सूची में हुंडई क्रेटा 17,016 यूनिट के साथ मारुति सुजुकी की डिजायर, ब्रेज़ा और एर्टिगा से आगे रही

अप्रैल 2025 में हुंडई की क्रेटा भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है और इसकी कुल 17,016 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है। लगातार दूसरे महीने हुंडई क्रेटा भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कर रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हुंडई क्रेटा की बिक्री में सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

जनवरी से इसकी बिक्री में वृद्धि कम नहीं हुई है और 2025 के पहले चार महीनों में इसकी कुल 69,914 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है। पिछले महीने हुंडई की घरेलू बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 70.9 प्रतिशत था। हाल ही में हुंडई ने क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया है, जो एक बार चार्ज करने पर 473 किमी की रेंज का दावा करता है।

अप्रैल 2025 में बिकने वाली टॉप 10 कारों की बात करें तो यहाँ मारुति सुजुकी का दबदबा रहा है। मारुति की डिजायर सेडान 16,996 यूनिट के साथ क्रेटा के बहुत करीब रही, जबकि मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा भी 16,971 यूनिट के साथ पीछे नहीं रही। इन तीनों मॉडलों के बीच का अंतर बहुत कम था और मारुति सुजुकी की 7 कारें टॉप 10 में शामिल रही हैं।

hyundai creta SUV 1

RankCar ModelUnits Sold In April 2025
1Hyundai Creta17,016
2Maruti Dzire16,996
3Maruti Brezza16,971
4Maruti Ertiga15,780
5Mahindra Scorpio15,534
6Tata Nexon15,457
7Maruti Swift14,592
8Maruti Fronx14,345
9Maruti Wagon R13,413
10Maruti Baleno13,180

सूची में चौथा स्थान अर्टिगा एमपीवी को मिला और इसकी कुल मिलाकर 15,780 यूनिट की बिक्री हुई है। इसे बड़े परिवारों और कमर्शियल सेगेमेंट में में काफी पसंद किया जाता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो 15,534 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही। इसके लगातार बेहतर प्रदर्शन से पता चलता है कि इसे भारत भर में मेट्रो और गैर-मेट्रो दोनों बाजारों में खरीदारों द्वारा जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

कभी कॉम्पैक्ट एसयूवी रैंकिंग में अग्रणी रही टाटा नेक्सन की 15,457 यूनिट की बिक्री हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह अपनी स्थिति बनाए हुए है, हालांकि यह सूची में छठे स्थान पर आ गई है, जबकि इस बार पंच इस सूची में जगह नहीं बना पाई है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी स्विफ्ट अप्रैल में 14,592 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है।

maruti fronx-8

वहीं मारुति सुजुकी Fronx की कुल 14,345 यूनिट की बिक्री हुई है और यह टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इस बीच, वैगन आर और बलेनो क्रमश: 13,413 और 13,180 यूनिट के साथ सूची में नौवें और दसवें स्थान पर रही हैं।