मारुति सुजुकी ने 2,29,021 यूनिट्स की बिक्री के साथ बनाया नया कीर्तिमान

Maruti Victoris (2)

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में कुल 2,29,021 यूनिट्स की बिक्री की है, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में भारत में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 2,29,021 यूनिट्स की बिक्री की है, जो उसके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसमें 1,74,593 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 8,371 यूनिट्स अन्य ओईएम (टोयोटा) को सप्लाई की गईं हैं।

यह दिखाता है कि कंपनी की कारें भारत में भी मजबूत हैं और विदेशों में भी उनकी लगातार अच्छी मांग बनी हुई है। मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने एक महीने में अब तक के सबसे अधिक 46,057 यूनिट निर्यात किए, जिसका श्रेय जिम्नी 5-डोर और बलेनो जैसी कारों की मजबूत अंतरराष्ट्रीय मांग को जाता है।

एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Alto, S-Presso, Baleno, Swift, WagonR, Dzire और Celerio जैसी कारों की मांग में वृद्धि जारी रही है, जिसका कारण जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद कीमतों में कमी और त्योहारों के दौरान बढ़ी खरीदारी है। इन दोनों सेगमेंट ने मिलकर 85,273 यूनिट का योगदान दिया, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर है।

maruti-swift-2

यूटिलिटी व्हीकल्स की बात करें तो Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, XL6, Jimny और Invicto जैसे मॉडल मिलाकर कुल 72,498 यूनिट की बिक्री हुई है। हाल ही में लॉन्च हुई विक्टोरिस मॉडल भी बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा, क्योंकि इसे मारुति के Arena नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा और इसकी शुरुआती बुकिंग काफी अच्छी रही है।

Eeco वैन ने 13,200 यूनिट और Super Carry ने 3,622 यूनिट का योगदान दिया। कुल मिलाकर, पैसेंजर और LCV मिलाकर घरेलू बिक्री 1,74,593 यूनिट पर पहुंची। अप्रैल से नवंबर 2025 तक की कुल बिक्री भी पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। कंपनी इस साल और मौजूदा वित्त वर्ष को और भी मजबूत तरीके से खत्म करने की तैयारी में है।

Grand Vitara PHANTOM BLAQ Edition (1)

रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू बाजार में लगातार बढ़ती मांग इसकी मदद करेंगे। अगले महीने कंपनी भारत में eVitara लॉन्च करेगी, जो दो बैटरी विकल्पों के साथ आएगी और एक बार चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा, 2026 ब्रेज़ा फेसलिफ्ट पर भी काम चल रहा है।