जून 2025 में Maruti Suzuki Brezza ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारी बाजी, देखें टॉप 10 लिस्ट

जून 2025 में टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में Maruti Suzuki Brezza, टाटा की नेक्सन और पंच से आगे रही

जून 2025 में Maruti Suzuki Brezza ने भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान ब्रेज़ा की 14,507 यूनिट की घरेलू बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 10 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। जहाँ ज्यादातर प्रतिस्पर्धियों की बिक्री में गिरावट देखी गई, वहीं ब्रेज़ा की मजबूत मांग बनी रही। बिक्री के आंकड़ों में यह टाटा की दोनों SUVs (नेक्सन और पंच) से आगे रही है।

टाटा नेक्सन जून 2025 में 11,602 यूनिट की बिक्री के साथ देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV रही। हालांकि, यह आंकड़ा जून 2024 की तुलना में करीब 4 फीसदी कम है, जिससे इसकी लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट का संकेत मिलता है। भले ही कंपनी ने नेक्सन में समय-समय पर अपडेट्स दिए हों, लेकिन बिक्री में यह पहले जैसी मजबूती नहीं दिखा पा रही है। वहीं, टाटा पंच की बिक्री में भी कमी देखी गई, जो कि अपने पिछले आंकड़े दोहराने में नाकाम रही।

टाटा पंच की पिछले साल इसी महीने में 18,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई थी, वहीं जून 2025 में यह 10,446 यूनिट पर सिमट गई। यह आंकड़ा 43 फीसदी की बड़ी गिरावट को दर्शाता है, इसके बावजूद पंच ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखा। जून 2025 में इसकी 9,815 यूनिट बिकीं, जो जून 2024 की तुलना में 1 फीसदी की मामूली बढ़त है।

Punch EV

RankTop 10 Compact SUVs June 2025June 2025 SalesJune 2024 Sales
1Maruti Suzuki Brezza (10%)14,50713,172
2Tata Nexon (-4%)11,60212,066
3Tata Punch (-43%)10,44618,238
4Maruti Suzuki Fronx (1%)9,8159,688
5Mahindra XUV 3XO (-17%)7,0898,500
6Hyundai Venue (-31%)6,8589,890
7Kia Sonet (-32%)6,6589,816
8Hyundai Exter (-15%)5,8736,908
9Skoda Kylaq3,196   –
10Toyota Taisor (-24%)2,4083,185

मारुति फ्रोंक्स ही एकमात्र ऐसी कॉम्पैक्ट SUV रही जो ब्रेज़ा के अलावा साल-दर-साल बिक्री में बढ़त दर्ज करने में सफल रही। बाकी टॉप-10 SUVs की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा XUV 3XO जून 2025 में 7,089 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही। हालांकि, यह पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी की गिरावट है। हुंडई वेन्यू की 6,858 यूनिट की बिक्री हुई, जिससे यह छठे स्थान पर रही।

इसकी बिक्री में भी गिरावट देखी गई, जो बाजार में बढ़ते मुकाबले को दिखाती है। हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट, दोनों की बिक्री जून 2025 में काफी नीचे रही। वेन्यू की 6,858 यूनिट की बिक्री हुई, वहीं किआ सोनेट की 6,658 यूनिट बिकीं हैं, जिससे यह सातवें स्थान पर रही। सोनेट की बिक्री में 32 फीसदी की गिरावट देखी गई, वहीं वेन्यू की बिक्री में 31 फीसदी की गिरावट हुई है।

Skoda Kylaq Compact SUV
Pic Source: AbhinAv Mangulkar

वहीं हुंडई एक्सटर जून 2025 में 5,873 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। पिछले साल इसी महीने में इसकी 6,908 यूनिट्स बिकी थीं। स्कोडा की नई एंट्री Kylaq ने 3,196 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में नौवां स्थान हासिल किया। यह मॉडल ब्रांड के लिए कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई शुरुआत है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूज़र Taisor ने 2,408 यूनिट की बिक्री के साथ दसवां स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में भी 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले साल जून की तुलना में कमज़ोर प्रदर्शन को दिखाती है।