Maruti Suzuki अगस्त 2020 डिस्काउंट ऑफर – Alto से लेकर Baleno तक

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2020 के डिस्काउंट विवरण में भारत भर में दी जाने वाली आकर्षक नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस की पेशकश की है

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों सुस्ती के दौर गुजर रहा था, लेकिन जुलाई 2020 की बिक्री ने कई निर्माताओं को राहत दिया है और यहां भी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री करके पटरी पर लौट आया है। कंपनी अपने इसी रफ्तार को बरकरार रखने के लिए अगस्त 2020 के महीने में एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप पर आकर्षक छूट और फाइनेंस स्कीम की पेशकश कर रही हैः

मारूति सुजुकी के एरिना डीलरशिप पर छूट की शुरूआत एंट्री लेवल की कार ऑल्टो 800 से होती है, जिसकी खरीद पर 18,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं, जबकि मारुति एस-प्रेसो पर 25,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

इसी तरह मारुति सुजुकी वैगन आर और ईको दोनों कारों पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है, जबकि सेलेरियो पर 30,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है। कंपनी टूर एस के सभी मॉडलों पर कुल मिलाकर क्रमशः 32,000 से 65,000 तक की छूट दे रही है।

maruti swift

ModelCash DiscountExchange Bonus +Corporate Bonus
Maruti Alto 800 (Petrol & CNG)Rs. 18,000Rs.15,000 + Rs. 3,000
Maruti S-Presso (Petrol & CNG)Rs. 25,000Rs.20,000 + Rs. 5,000
Maruti Wagon R (Petrol & CNG)Rs. 10,000Rs.20,000 + Rs. 3,000
Maruti Celerio (Petrol & CNG) (MT & AMT)Rs. 30,000Rs. 20,000 + Rs. 5,000
Maruti Tour H2 (Petrol & CNG)Rs. 30,000Rs. 20,000 + Rs. 15,000
Maruti Swift (MT & AMT)Rs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 5,000
Maruti Dzire Pre-facelift (MT & AMT)Rs. 25,000Rs. 25,000 + Rs. 5,000
Maruti Dzire facelift (MT & AMT)Rs. 10,000Rs. 25,000 + Rs. 5,000
Maruti Tour SRs. 15,000Rs. 25,000 + Rs. 12,000
Maruti Vitara BrezzaNILRs. 20,000 (Corporate Offer)
Maruti Eeco (Petrol & CNG)Rs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 3,000
Maruti Tour V (Petrol & CNG)Rs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti Ertiga (Petrol & CNG)NILRs. 5,000 (Corporate Offer)
Maruti Tour MRs. 20,000Rs. 30,000 (Corporate Offer)
Maruti BalenoRs. 10,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Maruti Ciaz (Except Alpha MT)Rs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 5,000
Maruti Ignis (Sigma)Rs. 25,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Maruti Ignis (Delta ALL)Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Maruti Ignis (Zeta All)Rs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Maruti Ignis (Alpha ALL)Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Maruti XL6NILRs. 20,000 + Rs. 5,000

कंपनी मारूति स्विफ्ट की खरीद पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है, इस मॉडल के स्पेशल एडिशन पर भी कुल मिलाकर 25,000 रूपए की छूट पाई जा सकती है, जबकि स्विफ्ट डिज़ायर पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ब्रेज़ा और एर्टिगा पर क्रमश: 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

मारूति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर अपनी चार कारों पर छूट दे रही हैं, जिसमें बलेनो, इग्निस और सियाज़ हैं। यहां बलेनो की खरीद पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि एक्सएल6 पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट है।

Baleno

इसी तरह सियाज़ की खरीद पर 20,000 हजार का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इग्निस के सिग्मा वैरिएंट पर 45,000 की छूट है, जिसमें 25,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है। कंपनी इग्निस के जेटा, डेल्टा और अल्फा वेरिएंट पर 20,000 रूपए की नकद छूट,  15,000 रुपये का एक्सचेंज और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।