मारूति सुजुकी ने दिया ग्राहकों को झटका, 30,000 रूपए तक महँगी हुई एरीना रेंज की कारें

2022-maruti-brezza-3

मारूति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 500 रूपए से लेकर 30,000 रूपए तक की वृद्धि की है, जो कि तत्काल प्रभाव से लागू है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने एक बार फिर से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है, जो कि मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 500 रूपए से लेकर 30,000 रूपए तक है। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि का कारण इनपुट लागतों को बताया है। हालाँकि यह भी कहना है कि यह वृद्धि न्यून्तम है, इसलिए खरीददारों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

मारूति सुजुकी ने अपनी सबसे किफायती कार ऑल्टो के सभी वेरिएंट की कीमतों में समान रूप से 15,000 रूपए की वृद्धि की है। इस तरह अब यह खरीददारों के लिए 3.54 लाख रूपए से लेकर 4.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। वहीं ऑल्टो K10 की कीमतों में 5,000 रूपए से लेकर 10,000 रूपए तक की वृद्धि की है। हालाँकि इसके बेस 1.0 लीटर स्टैंडर्ड 5 एमटी, LXI और VXI+ और VXI सीएनजी सहित चार वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।

इस तरह ऑल्टो K10 अब खरीददारों के लिए 3.99 लाख रूपए से लेकर 5.94 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए में उपलब्ध है। वहीं एस-प्रेसो के बेस स्टैंडर्ड 1-लीटर, 5 एमटी की कीमतों सहित 3 तीन वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन इसकी वृद्धि अन्य वेरिएंट के लिए 5,000 रूपए से लेकर 10,000 रूपए तक है। इस प्रकार अब यह खरीददारों के लिए 4.25 लाख रूपए से लेकर 6.10 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए की कीमत में उपलब्ध है।

Suzuki Spresso_-2इसी प्रकार सेलेरियो ने अपनी कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 3,000 रूपए से लेकर 16,000 रूपए तक की वृद्धि देखी है और अब यह 5.35 लाख रूपए से लेकर 6.72 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। सेलेरिओ के VXI सीएनजी वैरिएंट के कीमत में सबसे काम 3,000 रूपए की वृद्धि हुई है, वहीं सेलेरिओ ZXI वैरिएंट में 21,000 रूपए की वृद्धि की गई है।

वहीं वैगनआर की कीमत में 500 रूपए से लेकर 21,900 रूपए तक की वृद्धि हुई है और अब यह खरीददारों के लिए 5.53 लाख रूपए से लेकर 7.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक की कीमत में उपलब्ध है। मारुति सुजुकी वैगनआर के 1.0 लीटर LXI वैरिएंट की कीमत में 5,500 का इज़ाफ़ा किया गया है। वहीं इसके 1.2 लीटर ZXI AGS वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 21,900 की वृद्धि की गई है।

Maruti Suzuki Swift

वहीं कंपनी ने मारूति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत में 3,000 रूपए से लेकर 13,000 रूपए तक की वृद्धि की है और अब इसे 5.91 लाख रूपए से लेकर 8.85 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक कीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं कंपनी ने टूर S स्टैंडर्ड (ऑप्शनल) की कीमत में 30,000 रूपए की वृद्धि की गई है, जबकि टूर S स्टैंडर्ड (ऑप्शनल) सीएनजी की कीमत में 20,000 रूपए की वृद्धि की गई है।

कंपनी ने डिजायर सेडान की कीमतों में 8,750 रूपए से लेकर 20,000 रूपए तक की वृद्धि की है और अब यह 6.44 लाख रूपए से लेकर 9.31 लाख रूपए की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है। कंपनी ने सबसे कम वृद्धि VXI, ZXI, ZXI+, VXI सीएनजी और ZXI सीएनजी वैरिएंट में की है, वहीं LXI वैरिएंट में 20,000 रूपए की वृद्धि की गई है।

2022 maruti suzuki ertiga

मारूति सुजुकी ब्रेजा भी 8,000 रूपए से लेकर 20,000 रूपए तक महँगी हो गई है और इसे अब 8.19 लाख रूपए से लेकर 13.96 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) में बेचा जा रहा है। मारुति ने ब्रेज़ा LXI की कीमत में 2,0000 रूपए की वृद्धि की है, जबकि अन्य वैरिएंट की कीमतों में 8,000 रूपए की वृद्धि की गई है। वहीं एर्टिगा के सभी वेरिएंट की कीमतों में 8,000 रूपए की वृद्धि हुई है और अब यह खरीददारों के लिए 8.49 लाख रूपए से लेकर 12.93 लाख रूपए की नई एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने ईको वैन की कीमतों में 6,500 रूपए से लेकर 11,500 रूपए की वृद्धि की है और अब इसकी शुरुआती कीमत 5.24 लाख रूपए से शुरू होती है।