मारुति सुजुकी (Arena) मार्च 2021 डिस्काउंट – Alto, Wagon R, Brezza, Swift

मार्च 2021 के दौरान मारुति सुजुकी के एरिना रेंज पर उपलब्ध कारों पर छूट और ऑफ़र के बारे में जानने के लिए यहाँ पढ़ें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एक बार फिर से अपने एरिना (Arena) लाइनअप पर कुछ आकर्षक छूट दे रही है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके और बिक्री के आंकड़ों को बनाया रखा जा सके। मारुति की सबसे सस्ती पेशकश मारूति ऑल्टो (Maruti Alto) की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा ऑल्टो की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसी तरह मारूति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है, जबकि मारूति सेलेरियो और सेलेरियो एक्स (Maruti Celerio & Celerio X) की खरीद पर 20,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।

खरीददार मारूति वैगनआर (Maruti Wagon-R) की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि मारूति स्विफ्ट (Maruti Swift) पर 10,000 रूपए की नकद छूट के साथ-साथ 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Vitara Brezza Petrol

Maruti Suzuki Arena Discounts – March 2021
Model                  Cash DiscountExchange bonus + Corporate Discount
Maruti AltoRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 7,000
Maruti S-PressoRs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti Celerio & Celerio XRs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti Wagon-RRs. 8,000Rs. 15,000 + Rs. 7,000
Maruti SwiftRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti DzireRs. 8,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti Vitara BrezzaRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 5,000
Maruti EecoRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 7,000
Maruti Ertiga–0 + Rs. 4,000
Maruti Tour H1Rs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 14,000
Maruti Tour H2Rs. 20,000Rs. 20,000 + Rs. 14,000
Maruti Tour SRs. 10,000Rs. 25,000 + Rs. 14,000
Maruti Tour VRs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 14,000
Maruti Tour M–0 + Rs. 20,000

मार्च 2021 में कॉम्पैक्ट सेडान मारूति डिजायर (Maruti Dzire) की खरीद पर ग्राहकों को 8,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

कंपनी अपने कॉमर्शियल वाहनों में मारूति ईको (Maruti Eeco) की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है, जबकि मारूति एर्टिगा (Maruti Ertiga) की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं दे रही है, लेकिन 4,000 रूपए का क़ॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Suzuki Spresso_-2

कंपनी मारूति टूर H1 (Maruti Tour H1) की खरीद पर क्रमशः 15,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 14,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, मारूति टूर H2 (Maruti Tour H2) पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 14,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, मारूति टूर एस (Maruti Tour S) पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 का एक्सचेंज बोनस, 14,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और मारूति टूर वी (Maruti Tour V) पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 14,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। हालांकि मारूति टूर एम (Maruti Tour M) की खरीद पर केवल 20,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।