मारुति सुजुकी अप्रैल 2021 डिस्काउंट – Alto, Swift, Vitara Brezza, Ertiga

अप्रैल 2021 में मारुति सुजुकी अपनी एरिना रेंज की कारों पर कुछ बेहद लुभावने सौदे और छूट दे रही है

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इस महीने के लिए अपने वाहनों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की घोषणा की है, जो कि एरेना (Arena) रेंज की कारों पर उपलब्ध है, जिसके जरिए कंपनी मार्च की तरह ही अप्रैल में भी बिक्री बढ़ाना चाहती है। कंपनी अपनी अप्रैल 2021 में अपनी सबसे सस्ती पेशकश मारूति मारूति ऑल्टो (Suzuki Maruti Alto) हैचबैक की खरीद पर 17,000 रुपये की नकद छूट की पेशकश कर रही है।

इसके अलावा ऑल्टो की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की क़ॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसी तरह कंपनी मिनी एसयूवी मारूति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) की खरीद पर 14,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट दे रही है।

कंपनी अप्रैल 2021 में अपनी कार मारूति वैगन-आर (Maruti Wagon-R) के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट और सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर 13,000 रूपए की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा सभी वेरिएंट पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है।

Maruti Wagon-R

Discounts on Maruti Suzuki Arena cars – April 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Maruti AltoRs. 17,000Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Maruti S-PressoRs. 14,000Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Maruti Wagon-RRs. 8,000 (Petrol)/Rs. 13,000 (CNG)Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Maruti Celerio & Celerio XRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Maruti SwiftUp to Rs. 30,000Rs. 20,000 + Rs. 3,000
Maruti DzireUp to Rs. 8,000Rs. 20,000 + Rs. 3,000
Maruti Vitara BrezzaUp to Rs. 10,000Rs. 20,000 + Rs. 3,000
Maruti EecoRs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Maruti Ertiga0 + Rs. 3,000

मारूति सेलेरियो (Maruti Celerio) और सेलेरियो एक्स (Celerio X) की खरीद पर समान रूप से 15,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। वहीं मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) के LXi वेरिएंट पर खरीददारों के लिए 30,000 रूपए की नकद छूट, जबकि अन्य ट्रिम पर 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।

मारुति डिजायर (Maruti Dzire) के ZXi और ZXi+ ट्रिम्स पर कोई छूट नहीं है, लेकिन अन्य ट्रिम्स की खऱीद पर 8,000 रुपए की नकद छूट, 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसी तरह मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

2021 Maruti Swift-5

मारूति ईको (Maruti Eeco) पर अप्रैल 2021 में 10,000 रूपए की नकद छूट मिल रही है, जबकि 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट भी डिस्काउंट का हिस्सा है। इसके अलावा मारूति एर्टिगा (Maruti Ertiga) की खरीद पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस नहीं है, लेकिन 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।