मारुति सुजुकी अगले 3 वर्षों में 5 नई एसयूवी करेगी लॉन्च

भारत में एसयूवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और मारुति सुजुकी ने आने वाले वर्षों में पाँच नई एसयूवी को पेश करने का फैसला किया है

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार के लिए अपने एसयूवी पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए आक्रामक रणनीति तैयार कर रही है, जिसके तहत अगले तीन सालों में लॉन्च 5 नई एसयूवी को पेश किया जाएगा, जिनमें से कुछ को टोयोटा की साझेदारी में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को भी अपडेट करने की योजना बना रही है, ताकि ब्रांड बाजार में अपनी घटी हुई हिस्सेदारी को फिर से हासिल कर सके।

1. मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति सुजुकी जिम्नी देश में कंपनी की सबसे बहुप्रतीक्षित एसयूवी में से एक है और इसे लॉन्च करने की हरी झंडी मिल गई है। भारत में जिम्नी के 5-डोर वर्जन को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें लम्बा व्हीलबेस होगा और इसकी लंबाई लगभग 3.8 मीटर होगी। जिम्नी को पावर देने के लिए 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा और भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा।maruti-suzuki-jimny-5-door-rendered

2. नई मारूति सुजुकी ब्रेज़ा

मारूति सुजुकी देश में अपनी प्रमुख एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के नए जेनरेशन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे फिलहाल YTA का कोडनाम दिया गया है। नई ब्रेज़ा को भारत में 2022 की शुरुआत में पेश किया जाएगा। इस नई कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे और इसे 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। नई ब्रेज़ा को सनरूफ, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, सिम-आधारित कनेक्टिविटी सूट और पैडल शिफ्टर्स आदि मिल सकते हैं।2022-maruti-vitara-brezza-9.jpg

3. मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी (YTB)

मारूति सुजुकी देश में ब्रेजा के अलावा बलेनो पर बेस्ड एक और नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे फिलहाल YTB कोडनाम दिया गया है। यह कार ब्रेजा के नीचे होगी और उम्मीद है कि यह हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसे पावर देने के लिए 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। इस क्रॉसओवर में कूप स्टाइल रूफ, स्पोर्टियर स्टांस और एसयूवी जैसी क्लैडिंग होने की संभावना है।

4. मारुति सुजुकी मिड साइज एसयूवी

मारूति सुजुकी देश में एक मिड साइज एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा व किआ सेल्टोस जैसी कारों से होगा। इस नई एसयूवी की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होने की उम्मीद है, जो कि टोयोटा और देहात्सु के DNGA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। फिलहाल इसे YFG का कोडनाम दिया गया है और इसका उत्पादन टोयोटा के बिदादी प्लांट में होगा। इस कार को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।2022-Toyota-Corolla-Cross

5. मारुति सुजुकी प्रीमियम एसयूवी

खबरों की मानें तो मारुति सुजुकी एक तीन पंक्ति वाली प्रीमियम एसयूवी को भी लॉन्च करने की योजना रही है, जिसे फिलहाल Y17 का कोडनाम दिया गया है। इसके बारे में जानकारी अभी भी दुर्लभ है, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया मॉडल संभवतः एर्टिगा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, और यह एक्सएल 6 की जगह ले सकता है। यह नई एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अलकाज़ार, महिंद्रा XUV700 आदि को टक्कर देगी और लॉन्च के बाद ब्रांड की फ्लैगशिप मॉडल बन जाएगी।