सितम्बर 2020 में Maruti कारों की बिक्री के आंकड़े – Swift, Baleno, Brezza, S-Presso

सितम्बर 2020 में मारूति सुजुकी स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो, वैगन आर और डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में उभरी हैं

मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने सितम्बर 2020 में 1,47,912 यूनिट की रिकार्ड बिक्री दर्ज की हैं और सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस महीने मारूति स्विफ्ट (Maruti Swift) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में उभरी, जिसकी 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22,643 यूनिट बिकी हैं।

इसके बाद मारूति बलेनो (Baleno) 19,433 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नम्बर पर रही, जो कि सितम्बर 2019 में 11,420 यूनिट थी। इस कार ने भी सालाना बिक्री में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। ऑल्टो (Maruti Alto) एंट्री-लेवल हैच सितंबर 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार के रूप में उभरी है, जिसकी 18,246 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 15,079 यूनिट्स थी।

सितम्बर 2020 में मारूति वैगन आर (Maruti Wagon R) की 17,581 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 11,757 यूनिट थी। इसी तरह मारूति डिजायर (Maruti Dzire) की 13,988 य़ूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 15,662 यूनिट थी, इसमें 11% की गिरावट देखने को मिली है।

maruti swift

ModelSeptember 2020September 2019
Maruti Swift22,64312,934
Maruti Baleno19,43311,420
Maruti Alto18,24615,079
Maruti Wagon R17,58111,757
Maruti Dzire13,98815,662
Maruti Eeco11,2209,949
Maruti Ertiga9,9826,284
Maruti Brezza9,15310,362
Maruti S-Presso9,0005,006
Maruti Celerio7,2504,140
Maruti Ignis3,3181,266
Maruti S-Cross2,0981,040
Maruti XL62,0873,840
Maruti Ciaz1,5341,715
Maruti Gypsy379–

मारूति सुजुकी ने मारूति ईको (Maruti Eeco) की पिछले साल के 9,949 यूनिट के मुकाबले इस साल 11,220 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मारूति एर्टिगा (Maruti Ertiga) की 6,284 के मुकाबले 9,982 यूनिट बेची गई। लिस्ट में मारूति ब्रेजा (Maruti Brezza) कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री 9,153 यूनिट हुई, जो कि पिछले साल 10,362 यूनिट थी।

हाल ही में भारत में एक साल पूरा करने वाली मिनी एसयूवी मारूति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) की 9,000 यूनिट की बिक्री हुई जो कि पिछले साल 5,006 यूनिट थी। इसके बाद मारूति सेलेरियो (Maruti Celerio) की 7,250 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 4,140 यूनिट थी।

Suzuki Spresso_-2

कंपनी ने मारूति इग्निस (Maruti Ignis) की 3,318 यूनिट बेची है, जो कि पिछले साल 1,266 यूनिट थी, जबकि मारूति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) की 2,098 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 1,040 यूनिट थी। पिछले महीने मारूति एक्सएल6 (Maruti XL6) की 2,087 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 3,840 यूनिट थी।

इसके बाद मारूति सिएज (Maruti Ciaz) की पिछले साल के 1,715 यूनिट के मुकाबले 1,534 यूनिट बेची गई, जबकि मारूति जिप्सी (Maruti Gypsy) की 379 यूनिट बेची गई। आने वाले सालों में मारूति सुजुकी भारत में 5-डोर वाली जिम्नी, सी-सेगमेंट एमपीवी और एक मिड साइज की एसयूवी को भी लॉन्च करेगी।