अगस्त 2020 में Maruti S-Cross की बिक्री में हुई 279 फीसदी की वृद्धि

मारूति एस-क्रॉस को हाल ही में बीएस6 अवतार के साथ लॉन्च किया गया था और इसे SHVS 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिला है

मारूति निस्संदेह भारत में बिक्री के मामले के मामले में सबसे आगे है और मार्केट में इसका शेयर करीब 48 फीसदी से भी जयादा है। एस-क्रॉस एसयूवी इसका एक प्रमुख उदाहरण है। भले ही यह हमारे बाजार में ब्रांड का प्रमुख वाहन था। ग्राहकों ने बड़े पैमाने पर इसे नजरअंदाज किया, ज्यादातर हुंडई क्रेटा के पक्ष में थे, लेकिन अगस्त 2020 में मारूति एस-कॉस (Maruti Suzuki S-Cross) अपना नम्बर बढ़ाने में कामयाब रही है।

अगस्त 2020 में मारूति एस-क्रॉस की 2,527 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल अगस्त 2019 की तुलना में करीब 279.43 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। पिछले साल अगस्त में कंपनी केवल S-Cross की 666 यूनिट ही बेच पाई थी। भारत में एस-क्रॉस के खराब बिक्री प्रदर्शन को ज्यादातर इस तथ्य के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है कि लोग आमतौर पर ब्रांड को सस्ती और एंट्री लेवल वाहनों के साथ जोड़ते हैं और इस तरह प्रीमियम मॉडल के लिए जाने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि बीएस6 युग में, मारुति एस-क्रॉस ने भी डीजल से पेट्रोल इंजन में स्विच किया है। कार का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 105 PS की अधिकतम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के साथ अब स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (4-स्पीड एटी) का विकल्प भी पेश कर रही है, जो पहले एस-क्रॉस में नहीं था।

Maruti S-Cross Petrol1

एसयूवी में हल्का-हाइब्रिड सिस्टम भी है, जो मामूली अंतर से फ्यूल इकोनमी में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा एस-क्रॉस में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर ओआरवीएम और वन टच पावर विंडो, ऑटोमेटिक हेडलैम्प, रेन सेंसिंग वाइपर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम आता है।

एस-क्रॉस में मारुति के नए स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन जोड़ा गया है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और सुज़ुकी कनेक्ट भी दिया गया है। हालांकि कार के साथ रियर एसी वेंट और सनरूफ नहीं है, जबकि अन्य कॉम्पिटेटर में है।

Maruti Scross-2

मारुति एस-क्रॉस बीएस 6 काफी सस्ती है और इसकी कीमत 8.39 लाख रूपए से लेकर 12.39 लाख रूपए तक जाती है, जबकि इसके मुकाबले हुंडई क्रेटा ज्यादा महंगी है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रूपए से 17.2 लाख रुपये है। शायद मारुति एस-क्रॉस की कीमत बिक्री में वृद्धि का एक कारण हो सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी यह बढ़त बनाए रखती है या नहीं।