2020 मारुति सुजुकी एस-क्रॉस 1.5-लीटर SHVS पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड एटी से लैस होगी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने साल 2017 में अपनी प्रीमियम कार मारूति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) को लॉन्च किया था और कंपनी इसकी बिक्री अपने नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप से करती थी। कंपनी ने कुछ ही दिनों बाद इस कार के फेसलिफ्ट म़ॉडल को भी पेश किया, जिसकी वजह से कंपनी की बिक्री में काफी मदद मिली।
मारूति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) की औसतन हर महीने 2,500 यूनिट से ज्यादा की बिक्री हुई। कहने का अर्थ है कि यह क्रॉसओवर अपने सेगमेंट में सफल रही, लेकिन भारत में 1 अप्रैल 2020 से लागू हुए नए बीएस6 उत्सर्जन मानकों के पहले ही कंपनी ने इस कार के डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया।
कंपनी ने फरवरी साल 2020 में आयोजित ऑटो एक्सपो में इस कार को नए पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया। इसका अर्थ ये हुआ कि अब मारुति एस-क्रॉस को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन SHVS के साथ लाया जा रहा है, जो कि 104 बीएचपी की पॉवर व 138 एनएम का टार्क प्रदान करने में सक्षम होगा। इस क्रॉसओवर को 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लाया जायेगा।

एस-क्रॉस को मैन्युअल व ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक का विकल्प दिया जाएगा। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में इसी इंजन के साथ नई विटारा ब्रेजा को भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन ज्यादा माइलेज देने में सक्षम होगा। हाल ही में 2020 मारुति सुजुकी एस-क्रॉस को नए पेट्रोल इंजन के साथ एक डीलर यार्ड में देखा गया है और इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही यह कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
एस-क्रॉस को रियर डिस्क ब्रेक भी मिले हैं, जबकि एक्सटेरियर डिजाइन में बहुत बदलाव नहीं किया गया है। टेलगेट पर स्मार्ट हाइब्रिड बैज, वर्टिकल स्लैट्स और क्रोम सराउंड के साथ फ्रंट ग्रिल जारी है जबकि इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स आवास हाउसिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, हॉरिजेंटल एलईडी टेल लैंप, साइड क्लैडिंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, ब्लैक रियर बम्पर भी देखें जा सकते हैं।

फीचर्स में नई एस-क्रॉस को मारूति का स्मार्टप्ले स्टूडियो, दो एयरबैग, क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राईवर सीट के लिए हाईट एडजस्टमेंट की सुविधा, लेदर अपहोस्ल्ट्री मिलेगी। कार में Vitara Brezza का लाइव ट्रैफिक अलर्ट जैसे क्लाउड बेस्ड कार्य के साथ Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी तकनीक होगी, जबकि ग्राहकों के लिए यह 4 वैरिएंट में उपलब्ध होगी जिसमे सिग्मा, डेल्टा, जीटा व अल्फा शामिल होंगे।



