Toyota Raize पर बेस्ड Maruti Mid-Size SUV 2022 के शुरुवात में हो सकती है लॉन्च

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई मिड-साइज़ SUV का मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टोस (Kia Seltos) से होगा और इसे संभवत: 2022 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने साल 2015 में अपने नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप की शुरूआत की थी और इस डीलरशिप के माध्यम से इग्निस (Ignis), बलेनो (Baleno), सियाज (Ciaz), एक्सएल6 (XL6) और एस-क्रॉस (S-Cross) जैसी कारों को बेचा जाता है। कंपनी इस डीलरशिप के पांच साल पूरे होने और 1.1 मिलियन से ज्यादा यूनिट को बेचने पर खुशी मना रही है।

यह 200 से अधिक शहरों में 370 शोरूम के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बिक्री नेटवर्क है और यह कोई रहस्य भी नहीं है कि कंपनी आने वाले सालों में नेक्सा पोर्टफोलियो को और भी विस्तार देगी। नेक्सा के माध्यम से बेचा जाने वाला मॉडल एस-क्रॉस प्रमुख है।

टोयोटा के साथ मिलकर मारुति सुजुकी एक नए मध्यम आकार की एसयूवी पर काम करती दिखाई दे रही है। इसके तहत कंपनियों के प्रोडक्शन लागत में कमी आएगी। बताया जा रहा है कि टोयोटा के साथ मिलकर मारुति सुजुकी ने जिस मिड साइज एसयूवी पर कार्य करने की योजना बनाई है, वह Toyota Raize के समान आर्टिटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है।

Toyota raize-2बता दें कि पिछले साल टोयोटा (Toyota) ने अपनी सब-4-मीटर एसयूवी Toyota Raize से पर्दा हटाया था और यह कंपनी के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर पर डेवलप की गई है। इसी आर्टिटेक्चर पर Daihatsu Rocky के रिबैज एडिशन का भी प्रोडक्शन किया गया है। संभव है, इस कार को भारत में साल 2022 के शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

देखा जाए तो Raize भारतीय बाजार के लिए कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक व्यवहारिक प्रोडक्ट साबित हो सकती है। इसके फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मारुति सुजुकी की मिड साइज एसयूवी के लिए किया जाएगा और लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos), टाटा हैरियर (Tata Harrier) और निसान किक्स (Nissan Kicks) से होगा।

India-Bound-Toyota-Raize-Interior-1

बता दें कि अगले साल भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) बंद हो चुकी मारूति जिप्सी के रिक्त स्थान को पूरा करेगी और इसे भी नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जा सकता है। दूसरी ओर नई 7-सीटर एमपीवी को मारुति सुज़ुकी अपने लोकप्रिय एमपीवी एर्टिगा (Ertiga) और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) के बीच रख सकती है।