मारुति जनवरी 2023 में नेक्सा कारों पर दे रही है भारी छूट – इग्निस, बलेनो, सियाज़

maruti ignis-2

जनवरी 2023 में मारूति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर उपलब्ध कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 65,000 रूपए तक की छूट की की पेशकश की जा रही है

दिसंबर 2022 के महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की बिक्री स्थिर रही है और कंपनी ने कुल मिलाकर 1,12,010 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,23,016 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8.9 फीसदी की गिरावट है। कंपनी 2023 के पहले महीने में अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है, जिसके तहत कंपनी अपनी नेक्सा कारों के नए और पुराने स्टॉक दोनों की खरीद पर भारी छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें 65,000 रूपए तक की छूट शामिल है।

जनवरी 2023 में मारूति इग्निस पर उपलब्ध छूट की बात करें तो 2023 मैनुअल मॉडल के सभी वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 35,000 रूपए की छूट की पेशकश की जा रही है। वहीं 2022 मॉडल पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 50,000 रूपए की छूट दी जा रही है।

इसी प्रकार इग्निस के AGS 2023 मॉडल पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 15,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 25,000 रूपए की छूट उपलब्ध है, जबकि 2022 मॉडल पर भी समान छूट उपलब्ध है। वहीं  बलेनो के 2023 और 2022 पेट्रोल और सीएनजी व ऑटोमैटिक मॉडल पर कोई छूट नहीं है, लेकिन 2022 अल्फा मैनुअल पेट्रोल मॉडल पर 15,000 रूपए की नकद छूट दी जा रही है।

वहीं मारूति सुजुकी सियाज के सभी 2023 मॉडल पर 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की नकद छूट है, जबकि 2022 के सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट और सिग्मा मैनुअल व जीटा मैनुअल वेरिएंट पर समान रूप से 5,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 35,000 रूपए की छूट उपलब्ध है।

वहीं सियाज के 2022 डेल्टा मैनुअल वैरिएंट पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 45,000 रूपए की छूट उपलब्ध है, जबकि 2022 अल्फा एमटी पर 25,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 55,000 रूपए की छूट उपलब्ध है। वहीं सियाज के 2022 S वैरिएंट पर 35,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट सहित कुल 65,000 रूपए की छूट उपलब्ध है।

हालाँकि यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि इस महीने मारूति सुजुकी XL6 और मारूति ग्रैेंड विटारा की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट की पेशकश नहीं की जा रही है। ये ऑफर 31 जनवरी 2023 तक या स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही मान्य रहेंगे। हालाँकि 2022 मॉडल पर कैश डिस्काउंट केवल 16 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेगा।