फरवरी 2025 में Maruti Ertiga 7-सीटर कारों की बिक्री में टॉप पर रही, देखें टॉप 10 लिस्ट

Maruti Ertiga

फरवरी 2025 में टॉप 10 7-सीटर कारों की सूची में Maruti Ertiga  14,868 यूनिट के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो और इनोवा से आगे रही है

फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में कुछ मॉडल्स की बिक्री में गिरावट हुई है, जबकि कुछ ने 7-सीटर स्पेस में बढ़त भी हासिल की है। ​​मारुति सुजुकी Ertiga ने 14,868 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे अधिक बिकने वाली सात-सीटर के रूप में अपनी स्थिति फिर से हासिल की है, हालांकि फरवरी 2024 की तुलना में इसकी बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस बीच, महिंद्रा की स्कॉर्पियो लाइनअप 13,618 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही, लेकिन इसमें भी 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। महिंद्रा की एक और प्रमुख कार बोलेरो को भी 14 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा और इसकी पिछले महीने कुल मिलाकर 8,690 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि फरवरी 2024 में इसकी 10,113 यूनिट की बिक्री हुई थी।

टोयोटा इनोवा रेंज 8,449 यूनिट के साथ स्थिर रही, जिसमें साल-दर-साल थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। अच्छी बात यह रही कि पिछले महीने महिंद्रा की XUV700 ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसने 7,468 यूनिट की बिक्री के साथ 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं फरवरी 2024 में इसकी 6,546 यूनिट की बिक्री हुई थी।

toyota innova hycross-30

Top 10 7-Seaters Cars February 2025 February 2024
1. Maruti Suzuki Ertiga (-4%) 14,868 15,519
2. Mahindra Scorpio (-10%) 13,618 15,051
3. Mahindra Bolero (-14%) 8,690 10,113
4. Toyota Innova 8,449 8,481
5. Mahindra XUV 700 (+14%) 7,468 6,546
6. Kia Carens (10%) 5,318 4,832
7. Toyota Fortuner (-15%) 2,876 3,395
8. Maruti Suzuki XL6 (-54%) 1,878 4,093
9. Tata Safari (-41%) 1,562 2,648
10. Hyundai Alcazar (-2%) 1,264 1,290

किआ कैरेंस की बिक्री में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और पिछले महीने इसकी 4,832 यूनिट की तुलना में कुल 5,318 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर ने पिछले महीने 2,876 यूनिट की बिक्री के साथ 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। फरवरी 2024 में इसकी 3,395 यूनिट की बिक्री हुई थी।

वहीं मारुति सुजुकी XL6 एमपीवी को 54 प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा, जिसकी बिक्री केवल 1,878 यूनिट रही। वहीं टाटा सफारी ने भी संघर्ष किया, जिसमें 41 प्रतिशत की महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई और इसकी पिछले महीने केवल 1,562 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके अलावा, हुंडई की अल्काज़ार की बिक्री भी स्थिर रही और फरवरी 2025 में 1,264 यूनिट की बिक्री के साथ इसमें 2 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

2024-Hyundai-Alcazar-10.jpg

7-सीटर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में कई नए मॉडल आने वाले हैं। एमजी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत के बाद मैजेस्टर के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की, जबकि मारुति सुजुकी, टोयोटा और हुंडई जैसे ब्रांड भी निकट भविष्य में अपनी नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि तीनों नई हाइब्रिड एसयूवी लेकर आएंगे। दूसरी ओर, किआ की फेसलिफ़्टेड कैरेंस और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाले महीनों में आने वाला है।