जुलाई 2021 में मारुति एर्टिगा और एक्सएल6 की सयुंक्त बिक्री 17,000 यूनिट के पार

भारत में जुलाई 2021 में मारुति एर्टिगा और एक्सएल6 की संयुक्त बिक्री 17,624 यूनिट रही है, जो सालाना आधार पर क्रमश: 57.97 फीसदी और 123.59 फीसदी की वृद्धि है

मारुति सुजुकी देश में कई उपयोगी वाहनों की पेशकश के लिए जानी जाती है और कंपनी के पोर्टफोलियो में वाहनों की एक लंबी सीरीज है, जिसमें एमपीवी सेगमेंट भी शामिल है। भारत में यह कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी एर्टिगा और एक्सएल6 नाम की दो एमपीवी की पेशकश करती है, जिसका अपने सेगमेंट में वर्चस्व है। एक्सएल6 वास्तव में एर्टिगा का ही प्रीमियम वर्जन है, जिसे देश में साल 2019 में लॉन्च किया गया था।

जुलाई 2021 में एर्टिगा व एक्सएल6 की बिक्री की बात करें तो तस्वीर इससे अलग नहीं रही। एर्टिगा जहां एक बार फिर से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बनकर उभरी है, वहीं एक्लएल6 ने भी बिक्री के अच्छे आकड़े दर्ज किए हैं। जुलाई 2021 में एर्टिगा की देश में कुल मिलाकर 13,434 यूनिट बेची गई है, जो कि पिछले साल के इसी महीने यानि जुलाई 2020 में बेची गई 8,504 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57.97 प्रतिशत की वृद्धि है।

एर्टिगा ने अपनी बिक्री में मासिक आधार पर भी 35.42 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि जून 2021 में इसकी 9,920 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसी तरह एक्सएल6 भी जुलाई 2021 में अपनी बिक्री के अच्छे आकड़े दर्ज करने में कामयाब रही। मारूति सुजुकी ने जुलाई 2021 में एक्सएल6 की 4,190 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 1,874 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 123.59 प्रतिशत की वृद्धि है।Maruti XL6एक्सएल6 की जून 2021 में भी 3,978 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि मासिक आधार पर 5.34 प्रतिशत की वृद्धि है। इस तरह इस इंडो जापानी निर्माता कंपनी ने भारत में जुलाई 2021 में दोनों कारों को मिलाकर संयुक्त रूप से 17,624 यूनिट की बिक्री दर्ज किया है, जिसे हेल्थ क्राइसिस के इस दौर में अच्छे आकड़े माना जा सकता है।

भारत में मारुति सुजुकी एर्टिगा और एक्सएल6 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो कि समान रूप से 105 पीएस की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट विकसित करता है। यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया गया है और इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है।

Maruti Ertigaएर्टिगा भारत में एक सीएनजी वर्जन के साथ भी उपलब्ध है, जो कि 92 पीएस की पावर और 122 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरी ओर एक्सएल6 के साथ कोई सीएनजी विकल्प उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में कंपनी के एरिना डीलरशिप पर बेची जाने वाली एर्टिगा की कीमत 7.81 लाख से 10.59 लाख रूपए और नेक्सा डीलरशिप पर बेची जानें वाली एक्सएल6 की कीमत 9.94 लाख से 11.73 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है।