दिसंबर 2025 में Maruti Suzuki Baleno का रहा जलवा, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

maruti suzuki baleno
Pic source: Sreedev S S

दिसंबर 2025 में, Maruti Suzuki Baleno ने फ्रोंक्स, नेक्सन, डिजायर और स्विफ्ट को पीछे छोड़ते हुए सूची में टॉप स्थान हासिल किया

दिसंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने टॉप 10 कारों की बिक्री सूची पर जबरदस्त दबदबा बनाया, जहाँ उसकी 7 गाड़ियां शामिल रहीं। वहीं, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने भी एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी। इस सूची में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी बलेनो रही, जो दिसंबर 2025 में 22,108 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कार रही है।

बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर 143 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी मजबूत रिटेल डिमांड, वेरिएंट्स की बड़ी रेंज और अलग-अलग बाजारों में लोकप्रियता इसकी शानदार परफॉर्मेंस की बड़ी वजह रही। दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स रही, जिसकी 20,706 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री लगभग दिसंबर 2024 की तुलना में दोगुनी हो गई।

एसयूवी-स्टाइल डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज की वजह से फ्रॉन्क्स ने बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। माना जा रहा है कि यह इस साल फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी पाने वाली मारुति की पहली कार भी बन सकती है। तीसरे स्थान पर टाटा नेक्सन रही, जिसकी 19,375 यूनिट्स बिकीं। नेक्सन लगातार भारत की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक बनी हुई है।

Top 10 Cars

December 2025 Sales

December 2024 Sales

YoY Change

1. Maruti Suzuki Baleno

22,108

9,112

143%

2. Maruti Suzuki Fronx

20,706

10,752

93%

3. Tata Nexon

19,375

13,536

43%

4. Maruti Suzuki Dzire

19,072

16,573

15%

5. Maruti Suzuki Swift

18,767

10,421

80%

6. Maruti Suzuki Brezza

17,704

17,336

2%

7. Maruti Suzuki Ertiga

16,586

16,056

3%

8. Tata Punch

15,980

15,073

6%

9. Mahindra Scorpio

15,885

12,195

30%

10. Maruti Suzuki Wagon R

14,575

17,303

-16%

Tata Nexon
Pic Source: Mrs. Rita Biswas

नेक्सन की लोकप्रियता का कारण इसका पैकेज है, जिसमें सेफ्टी, डिजाइन और पेट्रोल, डीज़ल व इलेक्ट्रिक जैसे कई पावरट्रेन विकल्प शामिल हैं। चौथे स्थान पर मारुति सुजुकी डिज़ायर रही, जिसकी 19,072 यूनिट्स बिकीं, जबकि पांचवें स्थान पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही, जिसकी 18,767 यूनिट्स की बिक्री हुई। गौरतलब है कि 2025 में डिज़ायर सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार रही है।

सूची के बीच के हिस्से में यूवी सेगमेंट का दबदबा देखने को मिला, जहाँ मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और अर्टिगा ने क्रमशः 17,704 यूनिट्स और 16,586 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। ब्रेज़ा की स्थिर बिक्री लगातार बनी मांग को दिखाती है, वहीं अर्टिगा अब भी फैमिली खरीदारों और फ्लीट ऑपरेटर्स की पसंदीदा एमपीवी बनी हुई है। इसके बाद टाटा पंच रही, जिसकी 15,980 यूनिट्स बिकीं और इसे अगले हफ्ते फेसलिफ्ट मिलने वाला है।

Scorpio N

टॉप 10 सूची का अंत महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ हुआ, जिसकी कुल 15,885 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। आने वाले महीनों में स्कॉर्पियो को अपडेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित मिनी स्कॉर्पियो-N भी NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर विकसित की जा रही है।