अगस्त 2020 में Maruti Alto की बिक्री में 42 फीसदी की हुई वृद्धि

मारूति ऑल्टो भारत में मारुति सुजुकी की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और अगस्त 2020 में इसकी बिक्री में 42.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है

मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Alto) भारत में सबसे लोकप्रिय वाहन है, जिसकी भारत में लगभग दो दशक में करीब 40 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2020 में इस छोटी हैचबैक की कुल 14,397 यूनिट की रिटेल सेल्स करने में कामयाब रही है, जो कि अगस्त 2019 में बेची गई 10,123 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42.22 प्रतिशत की वृद्धि है।

मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जुलाई 2020 में भी इस हैचबैक की 13,654 यूनिट बेची थी, जो कि मासिक आधार पर 5.44 प्रतिशत की वृद्धि है। दिलचस्प बात यह है कि जहां ऑल्टो की बिक्री काफी प्रभावशाली है, वहीं मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) पिछले महीने सबसे ज्यादा 14,869 यूनिट की बिक्री दर्ज करने में सक्षम रही।

ऑल्टो की लोकप्रियता का प्राथमिक कारण इसका सामर्थ्य है। इस कार की कीमतें महज 2.94 लाख रूपए से शुरू होती है, जो कि टॉप वेरिएंट में 4.36 लाख रूपए तक जाती है। मारुति सुजुकी के शानदार आफ्टरलेस सपोर्ट भी यहां एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। ऐसे में एक सस्ती पारिवारिक कार खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह एक अत्यंत व्यावहारिक विकल्प के रूप में सामने आता है।

maruti alto bs6

इसके अलावा जिस वक्त देश में जब हेल्थ क्राइसिस के कारण बंद चल रहा था, तब कंपनी ने भविष्यवाणी की थी, कि आने वाले दिनों में कारों की बिक्री में वृद्धि होगी, जिससे मारूति सुजुकी को फायदा होगा। हालांकि आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑल्टो आने वाले महीनों में अपनी बिक्री के दमदार आकड़े दर्ज करेगी या नहीं।

मारुति ऑल्टो को पावर देने के लिए 0.8-लीटर वाला 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है। यह पावरप्लांट 48 पीएस की पावर और 96 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति की इस कार के साथ एक एस-सीएनजी वैरिएंट भी उपलब्ध है, जो फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ आता है। एस-सीएनजी मॉडल 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का  टार्क देता है।

कार के साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध है और इसे फीचर्स के रूप में keyless entry, फ्रंट पावर विंडो, डुअल-एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट सीट), हाई-स्पीड अलर्ट, सेंट्रल लॉकिंग और पिछले दरवाजों के लिए चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।