Home कार न्यूज़ Mahindra की 3 लोकप्रिय SUVs को जल्द मिलेगा बड़ा अपडेट, जानें डिटेल्स

Mahindra की 3 लोकप्रिय SUVs को जल्द मिलेगा बड़ा अपडेट, जानें डिटेल्स

Mahindra 3-Door Thar
Pic Source: TeamBHP

अगले 6 महीनों के अंदर महिंद्रा 3-डोर थार, एक्सयूवी 700 और बोलेरो में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे

महिंद्रा जल्द ही कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें पहले से मौजूद मॉडलों के नए वर्ज़न और कुछ बिल्कुल नए मॉडल भी शामिल हो सकते हैं। आने वाले महीनों में इसकी तीन सबसे पॉपुलर कारें बोलेरो, 3-डोर थार और XUV700 बड़े बदलावों के साथ आ सकती हैं। वही हाल ही में महिंद्रा ने 15 अगस्त को 4 नए कांसेप्ट भी शोकेस किये थे, जो आने वाले सालों में लॉन्च होंगे, साथ ही कंपनी ने नए प्लेटफार्म का खुलासा भी किया था।

1. 3-Door Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा थार के थ्री-डोर पर लगातार काम हो रहा है और इसके टेस्टिंग मॉडल को कई बार देखा गया है। इस आगामी मॉडल में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड नए ग्रिल, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और बंपर ट्रीटमेंट जैसे अपडेट मिलने की उम्मीद है। हेडलैंप और टेललैंप में भी कुछ बदलाव किए जाने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका लॉन्च अगले महीने होगा।

Mahindra 3-door thar facelift

थार फेसलिफ्ट का मुख्य आकर्षण इसका नया केबिन लेआउट होगा, जिसमें एक फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगा। इसमें महिंद्रा की एड्रेनोएक्स कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, इसमें थार रॉक्स, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 जैसा नया स्टीयरिंग व्हील भी होगा। महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही 1.5-लीटर टर्बो डीजल, 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन लगे रहेंगे।

2. Mahindra XUV 700 Facelift

महिंद्रा XUV700 के फेसलिफ्टेड मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद 2026 की पहली तिमाही में है। इस अपडेट में नए अलॉय व्हील्स के साथ-साथ बंपर और ग्रिल में भी बदलाव किए जा सकते हैं। कॉस्मेटिक बदलावों के तौर पर हेडलैंप और टेल लैंप एलिमेंट्स में भी बदलाव किए जाने की संभावना है।

Mahindra-XUV700-facelift-2026
Image Source: TamilMotors360

साथ ही केबिन के अंदर और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जहाँ महिंद्रा एक नया डैशबोर्ड डिजाइन पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप पर काम चल रहा है, जिसके साथ बेहतर ट्रिम विकल्प और बेहतर अपहोल्स्ट्री भी उपलब्ध होगी। वहीं इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

3. New Mahindra Bolero

Next-Gen-Mahindra-Bolero-Caught-Testing-Again-Inside-Out

महिंद्रा ने पिछले हफ्ते मुंबई में हुए फ्रीडम एनयू इवेंट में चार कॉन्सेप्ट और एक नए प्लेटफॉर्म NU_IQ का खुलासा किया था। उम्मीद थी कि नई जनरेशन की बोलेरो भी इसी इवेंट में लॉन्च होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह कॉम्पैक्ट कार इस त्योहारी सीजन या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगी। महिंद्रा बॉक्सी डिज़ाइन को बरकरार रखेगी, हालाँकि गोल हेडलाइट्स, मज़बूत बंपर, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और अपडेटेड रियर प्रोफ़ाइल के साथ इसे ज़्यादा आधुनिक रूप दिया जाएगा। बोलेरो में एक अपडेटेड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है, हालाँकि अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है।