महिंद्रा एक्सयूवी700 के खरीददारों के लिए आई खुशखबरी, 3 महीने घटा वेटिंग पीरियड

Santhosh-Ravindran-xuv700-1
Pic Source: Santhosh Ravindran

महिंद्रा वर्तमान में हर महीने एक्सयूवी700 की लगभग 6,000 यूनिट की डिलीवरी कर रही है, जबकि अब खबर है कि AX7 L वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि घटकर 16 महीने हो गई है

भारत में 2021 में अपनी शुरुआत के साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी700 लगातार सुर्खियों में रही है और इसकी चर्चा इसकी भारी वेटिंग लिस्ट के लिए भी होती रहती है। कुछ महीने पहले महिंद्रा की इस फ्लैगशिप एसयूवी का वेटिंग पीरियड कुछ वेरिएंट्स के लिए 19 महीने तक था, जो अब भारत में घटती हुई नजर आ रही है। दरअसल कंपनी ने एक्सयूवी700 की प्रतीक्षा अवधि अब कम की है।

रिपोर्ट के मुताबिक जिन खरीददारों ने वर्तमान में पेट्रोल-संचालित XUV700 MX, AX3 या AX5 वेरिएंट की बुकिंग की हैं, वे उम्मीद कर सकते हैं कि उनके वाहन की डिलीवरी अगले दो से तीन महीने के बीच कर दी जाएगी। वहीं अधिकांश स्थानों पर उसी ट्रिम के डीजल वेरिएंट में लगभग 10 महीने की प्रतीक्षा अवधि है। वर्तमान में इस एसयूवी के टॉप-स्पेक AX7 और AX7 L ट्रिम्स के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की सबसे ज्यादा माँग है।

वहीं AX7 की प्रतीक्षा अवधि वर्तमान में लगभग 15 महीने की है, जबकि AX7 L की प्रतीक्षा अवधि 16 महीने से थोड़ी अधिक है। हालाँकि रेंज टापिंग वेरिएंट के लिए प्रतीक्षा अवधि अभी भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें अभी भी केवल तीन महीने की ही कटौती हुई है। वहीं एमएक्स रेंज के लिए डिलीवरी के समय में भी मामूली कमी आई है। कंपनी हर महीने करीब 6,000 यूनिट डिस्पैच कर रही है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है।

महिंद्रा XUV700 पेट्रोल  डीजल 
XUV700 MX 2 से लेकर 3 महीने तक 10 महीने तक
XUV700 AX3 2 से लेकर 3 महीने तक 10 महीने तक
XUV700 AX5 2 से लेकर 3 महीने तक 10 महीने तक
XUV700 AX7 15 महीने तक 15 महीने तक
XUV700 AX7L 16 महीने तक 15 महीने तक

Mahindra XUV700-14

भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अलकाजर जैसी कारों से है, जबकि वर्तमान में यह अपने ही भाई हाल ही में पेश हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से भी मुकाबला कर रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को भी भारत में अब तक 1 लाख की बुकिंग मिल चुकी है और आगामी 26 सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू होने वाली है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 को पावर देने के लिए दो इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। दोनों ही इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। महिंद्रा एक्सयूवी700 के ADAS सुविधाओं में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, फ्रंट कोलिजन अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, लेन कीप असिस्ट, यातायात संकेत पहचान, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि शामिल हैं।

Mahindra XUV700-15वहीं टॉप-स्पेक XUV700 वेरिएंट के साथ उपलब्ध अन्य सुविधाओं में 7 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर, रिवर्स कैमरा, 6-वे पावर एडजस्टेबल सीट और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त हुई है।