महिंद्रा XUV700 Ebony Edition भारत में हुई लॉन्च, कीमत 19.64 लाख से शुरू

Mahindra XUV700 Ebony Edition1

महिंद्रा XUV700 Ebony Edition को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है और यह AX7 और AX7 L 7-सीटर वेरिएंट पर आधारित है

महिंद्रा ने आज भारतीय बाजार में 19.64 लाख से लेकर 24.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत रेंज में XUV700 Ebony Edition को लॉन्च किया है। AX7 और AX7 L 7-सीटर ट्रिम्स पर आधारित यह एडिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। महिंद्रा XUV700 Ebony Edition ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आता है।

XUV700 Ebony Edition में स्टील्थ ब्लैक पेंट स्कीम के साथ ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स दी गई हैं। इस SUV में ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल इंसर्ट और ब्लैक-आउट ORVMs भी दिए गए हैं, जबकि इसमें 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसमें ड्राइवर साइड डोर और टेलगेट पर ‘Ebony’ बैजिंग भी दी गई है।

केबिन में डार्क-क्रोम एयर वेंट्स, डार्क-क्रोम स्टीयरिंग व्हील इंसर्ट और लाइट ग्रे रूफ लाइनर के साथ ऑल-ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री है। डैशबोर्ड को ब्लैक थीम में फ़िनिश किया गया है, लेकिन इसमें सेंटर कंसोल और डोर पैनल के साथ सिल्वर एक्सेंट हैं। सीटें भी कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ ब्लैक में उपलब्ध हैं। फीचर्स AX7 और AX7 L वेरिएंट के समान हैं।

Mahindra XUV700 Ebony Edition5

इसमें वेलकम रिट्रैक्ट के साथ 10.25-इंच की टचस्क्रीन, 6-वे पावर्ड ड्राइवर मेमोरी सीट, स्काईरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, बिल्ट-इन एलेक्सा, ऑटो बूस्टर हेडलैंप, कस्टम ड्राइव मोड, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, मेमोरी फ़ंक्शन के साथ ORVMs, ड्राइवर की नींद का पता लगाना, स्मार्ट डोर हैंडल, वैलेट मोड, ADAS सूट और 7-एयरबैग (तीसरी पंक्ति तक कर्टन एयरबैग) आदि शामिल हैं।

इस लॉन्च के मौके पर, महिंद्रा ने यह भी घोषणा की कि दूसरी पंक्ति की सीट-बेल्ट रिमाइंडर पूरे XUV700 वैरिएंट लाइन-अप में स्टैंडर्ड सुरक्षा सुविधा के रूप में आएगी। इस एसयूवी में 2.0 लीटर mStallion I4 टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk I4 टर्बो डीजल इंजन मिलता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

Mahindra XUV700 Ebony Edition4

ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी को 2021 में पेश किया गया था और इसने महज 43 महीनों में 2.5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। इसे महिंद्रा की चाकन फैक्ट्री में स्थानीय रूप से विकसित किया गया है। भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV700 का मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और एमजी हेक्टर प्लस से है।