
मंहिन्द्रा एक्सयूवी 500 अब 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जिसे 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ जोड़ा गया है
इस साल की शुरुआत में भारत में नए बीएस6 नार्म्स के कारण मंहिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) ने महिन्द्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी ने एक्सयूवी 500 रेंज को ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह सिस्टम 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर यूनिट है, जिसने बीएस 4 मॉडल पर ड्यूटी की थी।
महिन्द्रा एक्सयूवी500 का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम क्रिप फ़ंक्शन और साथ ही एक मैनुअल मोड प्रदान करता है। महिंद्रा XUV 500 में अन्य गियरबॉक्स के रुप में 6-स्पीड मैनुअल यूनिट है। दोनों 2.2-लीटर mHawk ’डीजल इंजन के साथ आते हैं, जो 153 पीएस की अधिकतम पावर और 360 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
महिन्द्रा, XUV500 को W5, W7, W9, W11 (O) चार ट्रिम में पेश करती है। जबकि W7, W9, W11 (O) को छोड़कर सभी ट्रिम में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा। इनकी कीमत क्रमशः 15.65 लाख रुपए,17.36 लाख और 18.88 लाख रूपए है। मैनुअल ट्रिम्स की तुलना में ऑटोमेटिक एडिशन लगभग 1.2 लाख रूपए महंगा है।

भारत में इस वक्त महिंद्रा XUV500 का कॉम्पिटेटर एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) है। हेक्टर में डीजल-ऑटोमेटिक नहीं है, लेकिन यह एक पेट्रोल इंजन (ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ) के साथ आता है, जबकि टाटा मोटर्स इस साल के अंत में इस सेगमेंट में टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को लॉन्च करने जा रही है, जो कि XUV500 के मुकाबले ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ होगी और मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।
महिंद्रा भी XUV500 रेंज में एक पेट्रोल इंजन जोड़ रहा है, लेकिन यह शायद नई जेनरेशन में संभव होगा। यह एक 2.0-लीटर mStallion ’पेट्रोल इंजन होगा, जो 190 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। नए-जेनरेशन मॉडल को भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा महिंद्रा के पास भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए कई नए प्रोडक्ट हैं, जिसमें दूसरी पीढ़ी की महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जबकि नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो (New Mahindra Scorpio) भी एक्सयूवी 500 के कुछ दिनों बाद लॉन्च कर दी जाएगी। महिन्द्रा जल्द ही XUV300 Sportz को भी पेश करने वाली है, जिसमें 1.2 लीटर mStallion इंजन होगा जो की 130 PS की पावर देगा।