महिंद्रा XUV400 का ट्रेडमार्क दायर, हो सकती है क्रेटा प्रतिद्वंदी

महिंद्रा XUV400 नाम का उपयोग निकट भविष्य में एक मिड साइज एसयूवी के लिए किया जा सकता है, जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर से होगा

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने हाल ही में एक्सयूवी900 (Mahindra XUV700) के लिए ट्रेडमार्क दायर किया है और इसे निकट भविष्य में टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी पूर्ण आकार वाली एसयूवी के मुकाबले भारत में लॉन्च किया जा सकता है या इसे भारत में महिंद्रा अल्टूरस G4 (Mahindra Alturas G4) की जगह पर पेश किया जा सकता है।

बता दें कि महिंद्रा आने वाले वर्षों में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने जा रही है, जहाँ XUV700 कंपनी की अगली सबसे बड़ी लॉन्च है और यह XUV500 का ज्यादा प्रीमियम एडिशन होगा। इसके अलावा कंपनी XUV500 के नीचे और XUV300 कॉम्पैक्ट SUV के ठीक ऊपर एक और नई मिड-साइज़ SUV को ला सकती है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि महिंद्रा की मध्यम आकार की पांच-सीटर एसयूवी के बारे में अटकलें लंबे समय से हैं और हाल ही में कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) के नाम से एक नई कार के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। इसके अलावा महिंद्रा आने वाले दिनों में भारत में नई जेनरेशन स्कॉर्पियो को भी लॉन्च करेगी।

Mahindra-xuv500-2021-1

कंपनी भारत में नई एक्सयूवी500 को XUV700 के नाम से लॉन्च करेगी। हालांकि यह कार सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के मुकाबले नहीं है, लेकिन महिंद्रा की ओर से एक नई पूर्ण विकसित मध्यम आकार की एसयूवी की संभावना तर्कसंगत लगती है, क्योंकि पिछले तीन सालों में इस सेगमेंट का विशेषकर हुंडई, किआ, एमजी और टाटा ने काफी लाभ उठाया है। ऐसे में अगर भारत में महिंद्रा XUV400 लॉन्च होती है तो यह दूसरी पीढ़ी की थार के साथ अपने इंजन विकल्प साझा कर सकती है। इस कार में 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि इसकी पावर थोड़ी अलग हो सकती है।

क्रेटा और सेल्टोस के साथ मुकाबला करने के लिए एक्सयूवी 400 को कनेक्टिविटी-आधारित सुविधाए और उपकरण मिल सकते हैं, जिसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन जैसी सुविधाएं हो सकती हैं। हालांकि अभी यह देखना दिलचस्प होगा कि महिंद्रा XUV400 के साथ वास्तव में क्या होता है क्योंकि XUV700 की शुरुआत के बाद XUV500 को बंद कर दिया जाएगा या पांच सीटों वाले के रूप में वापसी होगी?

हम महिंद्रा प्रीमियम एसयूवी की वर्तमान प्रोडक्ट की तुलना में ज्यादा उन्नत के एक नए मध्यम आकार के एसयूवी के लिए आशा का विस्तार करते हैं। इसके अलावा महिंद्रा अपनी एसयूवी टीयूवी300 के फेसलिफ्ट एडिशन को भी महिन्द्रा बोलेरो नियो के नाम से लॉन्च करेगी।