महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक का डेब्यू से पहले टीज़र हुआ जारी

mahindra xuv400 ev

महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक में एक बार चार्ज होने पर करीब 350-400 किमी की रेंज हो सकती है और इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा देश में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट को लेकर काफी गंभीर है और अब कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी400 को पेश करने जा रही है। यह कार मूलरूप से एक्सयूवी300 का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसे एक संशोधित वर्जन पर विकसित किया गया है और इसका आकार रेग्यूलर वर्जन से बड़ा होगा।

डिजाइन की बात करें तो इसके कुछ एलिमेंट एक्सयूवी300 से लिए गए हैं, जहाँ हेडलैंप और एलईडी डीआरएल एक्सयूवी300 की तरह प्रतीत होते हैं। बॉडी पैनल का डिज़ाइन महिंद्रा की आगामी बोर्न-इलेक्ट्रिक SUVs के साथ इस्तेमाल की गई थीम के अनुरूप लगता है। कंपनी ने इसका एक और टीज़र जारी किया है, जिसमें कार नीले रंग में दिखाई दी गई है।

कार के कुछ प्रमुख हाइलाइट्स में महिंद्रा का नया ट्विन पीक्स लोगो ब्रोंज फिनिश में है, जिसे फ्रंट ग्रिल के ठीक बीच में रखा गया है। एक्सयूवी400 में साइड माउंटेड चार्जिंग पोर्ट है। महिंद्रा एक्सयूवी400 के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स की पेशकश की जाएगी और इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर लंबी है। इसमें 8 इंच या इससे भी बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। इसके साथ ही एक्सयूवी400 के टॉप-स्पेक वेरिएंट को वैकल्पिक फीचर के रूप में ADAS भी मिल सकता है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सेगमेंट में किसी भी इलेक्ट्रिक कार के साथ ADAS की पेशकश नहीं की जाती है। भारत में एक्सयूवी400 का मुकाबला मुख्य रूप से नेक्सन ईवी मैक्स से होगा और इसकी रेंज लगभग 350-400 किमी हो सकती है। उदाहरण के लिए नेक्सन ईवी मैक्स में एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 437 किमी (ARAI रेटेड) की रेंज मिलती है।

यह कथित तौर पर एक 150 एचपी सक्षम एकल इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करेगा। महिंद्रा XUV400 में फास्ट चार्जिंग क्षमता, रीजेन टेक्नोलॉजी आदि की सुविधा होने की उम्मीद है। इसे कई बैटरी कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक विस्तृत श्रृंखला में पेश किया जा सकता है।

mahindra xuv400 ev-2उम्मीद है कि महिंद्रा एक्सयूवी400 ऑल-इलेक्ट्रिक की कीमत 15-20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच होगी। कंपनी इस कार का डेब्यू आगामी 8 सितंबर को करने वाली है। बता दें कि कंपनी इन दिनों एक के बाद एक नई कारों को पेश कर रही है, जिसमें थार, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो-एन शामिल है, जबकि पांच सालों में 7 और नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया जाएगा।