महिंद्रा एक्सयूवी300 की कीमतें 42,000 रूपए तक बढ़ी, जानिए नई कीमतें

महिंद्रा एक्सयूवी300 की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 25,000 रूपए से लेकर 42,000 रुपए तक की वृद्धि की गई है

महिंद्रा एक्सयूवी300 मार्च 2022 में कंपनी की लाइनअप में चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। कंपनी ने पिछले महीने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल मिलाकर 4,140 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,587 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 60.03 प्रतिशत की वृद्धि है। यह कार महिंद्रा की कुल बिक्री में 15.12 प्रतिशत हिस्सेदारी की जिम्मेदार है।

महिंद्रा ने हाल ही में एक्सयूवी300 की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ अपनी रेंज में शामिल सभी कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। हालाँकि एक्सयूवी300 की रेंज में केवल W6 MT वैरिएंट में वृद्धि नहीं की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद अब खरीददारों को एक्सयूवी300 के लिए वेरिएंट के आधार पर 25,000 रूपए से लेकर 42,000 रुपए तक का ज्यादा भुगतान करना होगा।

महिंद्रा एक्सयूवी300 के बेस W4 MT पेट्रोल वैरिएंट की कीमत की कीमत में 25,000 रूपए की वृद्धि की गई है, जो 8.16 लाख रुपये से बढ़कर अब 8.41 लाख रुपए हो गई है। वहीं टॉप पेट्रोल W8 ​​O AMT DT की कीमत अब 13.21 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 12.84 लाख रुपए थी। इस वेरिएंट की कीमत में 37,000 रुपए की वृद्धि है। Mahindra XUV300

महिंद्रा एक्सयूवी300 पेट्रोलनई कीमतपुरानी कीमत
एक्सयूवी300 W4 MT8.41 लाख रूपए8.16 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W6 MT9.99 लाख रूपए9.99 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W6 AMT10.51 लाख रूपए10.20 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 MT11.16 लाख रूपए10.84 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O MT12.38 लाख रूपए12.03 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O MT DT12.53 लाख रूपए12.18 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O AMT13.06 लाख रूपए12.69 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O AMT DT13.21 लाख रूपए12.84 लाख रूपए (सभी, एक्स-शोरूम)
महिंद्रा एक्सयूवी300 डीजलनई कीमत पुरानी कीमत 
एक्सयूवी300 W4 MT9.60 लाख रूपए9.30 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W6 MT10.38 लाख रूपए9.99 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W6 AMT11.70 लाख रूपए11.28 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 MT12.41 लाख रूपए12.05 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O MT13.23 लाख रूपए12.85 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O MT DT13.38 लाख रूपए13.00 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O AMT13.92 लाख रूपए13.52 लाख रूपए
एक्सयूवी300 W8 O AMT DT14.07 लाख रूपए13.67 लाख रूपए (सभी, एक्स-शोरूम)

हालाँकि W6 MT की कीमत नहीं बढ़ी है और यह पहले की तरह 9.99 लाख रुपए (सभी, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। वहीं एक्सयूवी300 के डीजल लाइनअप की बात करें तो इसके बेस W4 MT ट्रिम की कीमत पहले 9.30 लाख रुपये थी, अब यह 30,000 रुपये बढ़कर 9.60 लाख रुपये हो गई है। वहीं टॉप W8 ऑप्शनल AMT DT की कीमत 40,000 रुपये बढ़कर 14.07 लाख रुपये हो गई, जबकि पहले यह 13.67 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) थी।

कीमतों में वृद्धि के अलावा कंपनी ने एक्सयूवी300 के फीचर्स या इंजन स्पेसिफिकेशंस में कोई अपडेट नहीं किया है। वर्तमान में भारत में एक्सयूवी300 को 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल (109 एचपी की पावर/200 एनएम का टॉर्क) और 1.5 लीटर 4 सिलेंडर डीजल (115 एचपी की पावर/300 एनएम का टॉर्क) के साथ दो इंजन विकल्पों में पेश किया जाता है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स शामिल है।Mahindra Xuv 300-2बता दें कि महिंद्रा 2022 के अंत तक या 2023 की शुरुआत में भारत में फेसलिफ़्टेड एक्सयूवी300 को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसके तहत कार को एक्सटीरियर और इंटीरियर में अपडेट मिलेंगे। इसे कुछ नए फीचर्स के साथ-साथ एक नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलने की उम्मीद है। कंपनी एक्सयूवी300 के इलेक्ट्रिक वर्जन से भी बहुत जल्द पर्दा हटाने की योजना बना रही है।