महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक एसयूवी टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी

महिंद्रा XUV.e8 INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल होगा और इसके 2024 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है

महिंद्रा काफी समय से XUV.e रेंज के अपने पहले उत्पाद, XUV.e8 की टेस्टिंग कर रहा है और अब ऐसा प्रतीत होता है की  टेस्टिंग अंतिम चरण में है। ब्रांड इलेक्ट्रिक एसयूवी की XUV.e और BE श्रृंखला दोनों विकसित कर रहा है और दो साल पहले XUV.e8 कांसेप्ट की शुरुआत के बाद, उत्पादन मॉडल को दिसंबर 2024 में लॉन्च करने की बात कही गई थी। हमें उम्मीद है कि यह इस के अंत से पहले लॉन्च हो जाएगी।

महिंद्रा XUV.e8 मध्यम आकार के इलेक्ट्रिक एसयूवी स्पेस में आने वाले मॉडल जैसे हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति सुजुकी ईवीएक्स और इसके टोयोटा समकक्ष, टाटा कर्व ईवी, एमजी क्लाउड ईवी और एमजी जेडएस ईवी, BYD Atto 3 जैसे मौजूदा मॉडल के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर ईवी से होगा, जो 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली है।

इसे हाल ही में कोयंबटूर के पास टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। महिंद्रा XUV.e8 में कॉन्सेप्ट के कई डिज़ाइन तत्व बरकरार रहेंगे और मुख्य विशेषताओं में एक क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी लाइट बार और एलईडी हेडलैंप शामिल हैं।

mahindra-XUV.e8-2.jpg
Pic Source: Ramesh

महिंद्रा XUV.e8 के पिछले हिस्से में भी कॉन्सेप्ट और XUV700 दोनों में समानताएं हैं। हालाँकि इसमें नए डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील होंगे जो कॉन्सेप्ट में पाए गए स्टार-आकार के पैटर्न से थोड़ा अलग है। इसे 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जा सकता है और इंटीरियर में प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

XUV.e8 के इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा, जिसमें इंफोटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल टचस्क्रीन, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और सामने वाले यात्री के लिए एक अतिरिक्त स्क्रीन शामिल होगी। केबिन में एक नया टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, कनेक्टिविटी फीचर्स, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ आदि शामिल होंगे।

mahindra-XUV.e8-4.jpg
Pic Source: Ramesh

साथ ही इसमें फ्लश डोर हैंडल और चार्जिंग पोर्ट की उपस्थिति भी दिखाई देती है। महिंद्रा XUV.e8 समर्पित INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर का उपयोग करने वाला पहला मॉडल होगा। फॉक्सवैगन के साथ महिंद्रा की साझेदारी के कारण, इलेक्ट्रिक मोटर्स फॉक्सवैगन से लिए जा सकते हैं। XUV.e8 में 80 kWh बैटरी पैक होने की अधिक संभावना है, जो संभावित रूप से 450 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करेगा। निचले और मिड-स्पेक वेरिएंट में छोटी बैटरी पेश की जा सकती है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...