
महिंद्रा XUV 7XO की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ये मौजूदा XUV 700 की तुलना में कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी
महिंद्रा ने 5 जनवरी 2026 को होने वाले लॉन्च से पहले एक बार फिर नई XUV 7XO का टीज़र जारी किया है, जिसमें इसके नए टेक्नोलॉजी और केबिन अपग्रेड्स की झलक दिखाई गई है। इस मॉडल की बुकिंग इसी महीने की शुरुआत में 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है, जिसमें ग्राहक बुकिंग के समय ही अपना पसंदीदा पावरट्रेन, ट्रांसमिशन और डीलरशिप चुन सकते हैं।
मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इस बार पूरा ध्यान नए डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और आधुनिक इन-कार टेक्नोलॉजी पर है। हालिया टीज़र में 540-डिग्री कैमरा सिस्टम दिखाया गया है, जो कई कैमरों की मदद से आसपास का ज्यादा साफ और बड़ा व्यू देता है। इसके साथ नया ADAS विज़ुअल डिस्प्ले भी मिलेगा, जो चलते समय ड्राइवर असिस्ट फीचर्स को स्क्रीन पर आसान तरीके से दिखाएगा।
महिंद्रा ने रियर पैसेंजर्स के लिए BYOD सपोर्ट के साथ इन-कार थिएटर मोड भी दिखाया है, जिसे Adrenox+ सॉफ्टवेयर सूट के जरिए मैनेज किया जाएगा। यही सिस्टम इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और व्हीकल इंटेलिजेंस को भी संभालता है। SUV के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में डिजाइन अपडेट नजर आते हैं, जिसमें नई लाइटिंग सिग्नेचर शामिल है, जो महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कारों जैसे XEV 9S से प्रेरित लगती है।

XUV 7XO में नए डिजाइन की LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और पीछे की तरफ इनवर्टेड L-शेप एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिन्हें फुल-विड्थ लाइट बार से जोड़ा गया है। इसके अलावा नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बंपर, नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस और वर्टिकल क्रोम एक्सेंट वाली ग्रिल भी देखने को मिलेगी। बोनट और टेलगेट पर XUV 7XO की ब्रांडिंग भी दी गई है।
केबिन की बात करें तो XUV 7XO में पहली बार किसी ICE मॉडल में महिंद्रा का ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट और पैनोरैमिक सनरूफ मिलेगा। टीज़र में नया ट्रिपल-टोन डैशबोर्ड थीम, ब्राउन और टैन फिनिश वाला नया स्टीयरिंग व्हील, अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री और नए डोर ट्रिम्स भी दिखाए गए हैं। दिखाई गई कार टॉप-स्पेक AX7L वेरिएंट लगती है, जिसमें बॉस मोड सीटिंग, नए एयर वेंट्स, नया सेंटर कंसोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और बेहतर क्वालिटी मैटीरियल्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन ऑप्शंस की बात करें तो महिंद्रा XUV 7XO में पहले की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल mStallion और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिए जाएंगे, जिन्हें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। महिंद्रा आने वाले महीनो में स्कार्पियो N फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करेगी।