दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ 27 नवंबर को होगी Mahindra XEV 9S की एंट्री

Mahindra XEV 9S (2)

Mahindra XEV 9S 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी 27 नवंबर को बेंगलुरु में लॉन्च होगी और यह INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी

महिंद्रा 27 नवंबर को भारतीय बाजार में अपनी बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज तीसरी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार XEV 9S को लॉन्च करेगी, जो कि एक 7-सीटर एसयूवी है। महिंद्रा ने हाल ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के 2 टीज़र जारी किए हैं, जिनमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलक देखने को मिलती है। माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो XEV 9e से ऊपर पोज़िशन की जाएगी।

यह इलेक्ट्रिक कार टेक्नोलॉजी और लग्ज़री फीचर्स से भरपूर होगी। हाल ही में जारी एक वीडियो टीज़र में, महिंद्रा ने बताया कि XEV 9S का इंटीरियर काफी हद तक XEV 9e जैसा होगा। वीडियो में SUV के डैशबोर्ड में तीन 12.3-इंच की डिस्प्ले, टच-सेंसिटिव बटन वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्यूमिनेटेड महिंद्रा लोगो, और स्लाइडिंग सेकंड-रो सीट्स दिखाई गईं हैं।

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें AR-HUD (ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (मेमोरी फ़ंक्शन और 6-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ), मैनुअल लंबर सपोर्ट, हरमन साउंड सिस्टम के साथ Dolby Atmos, और 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra XEV 9S (3)

वहीं एक्सटीरियर डिज़ाइन में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स, किक-एक्टिवेटेड पावर टेलगेट, और लगभग 150 लीटर अतिरिक्त फ्रंट स्टोरेज (Frunk) जैसी सुविधाएँ मिल सकती हैं। सुरक्षा के लिहाज़ से, XEV 9S में भारत में बनी किसी भी कार के मुकाबले सबसे उन्नत सेफ्टी फीचर्स होंगे।

इनमें फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग सिस्टम, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ड्राइवर ड्रोसिनेस डिटेक्शन, लेन कीपिंग असिस्ट और लेन सेंट्रिंग फंक्शन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (फ्रंट और रियर), डोर ओपन अलर्ट शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें 7 एयरबैग्स भी शामिल होंगे। हालाँकि XEV 9S का डिज़ाइन सिल्हूट XUV700 जैसा होगा, लेकिन यह SUV एक नई स्केटबोर्ड प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी। इसमें सेमी-एक्टिव डैम्पर्स, वैरिएबल रेशियो पावर स्टीयरिंग, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, और वन-पेडल ड्राइविंग मोड जैसी आधुनिक सुविधाएँ दी जाएँगी।

Mahindra XEV 9S (4)

उम्मीद हैं कि इसमें XEV 9E और BE 6 की तरह ही बैटरी पैक शामिल होंगे, जिसमें 59 kWh LFP बैटरी पैक 500 किमी की रेंज देगा, जबकि 79 kWh LFP बैटरी पैक 600 किमी की रेंज देगा। दोनों वेरिएंट्स में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) लेआउट और पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) लगी होगी।