
Mahindra XEV 9S 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी को 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी पैक के साथ कुल 6 रंगों और चार वेरिएंट में खरीदा जा सकता है
महिंद्रा XEV 9S कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे कल बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था। यह SUV XEV 9e और BE 6 की तरह ही INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है। महिंद्रा XEV 9S को भारत में अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV का बेस वेरिएंट माना जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी।
इस एसयूवी को एवरेस्ट व्हाइट, रूबी वेलवेट, स्टील्थ ब्लैक, डेज़र्ट मिस्ट, नेबुला ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के साथ 6 रंगो में ख़रीदा जा सकता है। इस एसयूवी को तीन मुख्य वेरिएंट में डिज़ाइन किया गया है, जिनमें पैक वन एबव, पैक टू एबव और पैक थ्री एबव, साथ ही एक अतिरिक्त फुली-लोडेड पैक थ्री एबव+ भी शामिल है। XEV 9S कुल मिलाकर XEV 9e से लंबी है और इसका व्हीलबेस भी ज़्यादा है।
तीसरी पंक्ति को मोड़ने पर इसकी बूटस्पेस क्षमता 527 लीटर है, जबकि फ्रंक स्पेस 150 लीटर है। बैटरी कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर पावर आउटपुट 228 बीएचपी से 282 बीएचपी तक होता है। 70 kWh संस्करण 241 बीएचपी की पावर और 380 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 79 kWh संस्करण 282 बीएचपी की पावर देता है। यह गाड़ी 140 kW और 180 kW के DC फास्ट चार्जर से बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है। सिर्फ करीब 20 मिनट में इसकी बैटरी 20 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

महिंद्रा XEV 9S की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और टेस्ट ड्राइव 5 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 23 जनवरी से शुरू होगी और 7-सीटर के हिसाब से इसकी कीमत भी काफी अच्छी रखी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर पूरी तरह से लोडेड पैक थ्री एबव+ ट्रिम के लिए 29.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
XEV 9e की तुलना में, यह लगभग 2 लाख रुपये सस्ती है और बेस वेरिएंट से ही ट्रिपल स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी स्टाइलिंग कुछ साल पहले प्रदर्शित XUV.e8 कॉन्सेप्ट से काफी प्रेरित है और XUV 700 से इसकी समानताएँ साफ़ दिखाई देती हैं। इंटीरियर में 7 एयरबैग, बड़ा पैनोरैमिक सनरूफ, 16-स्पीकर ऑडियो और कई अन्य फीचर्स मौजूद हैं। नीचे हमने वेरिएंट वाइज फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

PACK ONE ABOVE – 59 / 79 kWh
बेस वेरिएंट 59 और 79 kWh के साथ उपलब्ध है और इसमें कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8155 चिपसेट, बिल्ट-इन अमेज़न एलेक्सा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर, सुपरफास्ट 5G कनेक्टिविटी, प्री-लोडेड OTT, सोशल, शॉपिंग और न्यूज़ ऐप्स शामिल हैं। Me4U कनेक्टेड फीचर्स के जरिए रिमोट लॉक/अनलॉक, शेड्यूल्ड चार्जिंग, केबिन प्री-कूलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, साथ ही BYOD इन-कार एक्सपीरियंस और सीट माउंटिंग प्रावधान भी दिया गया है।

ड्राइविंग के लिए इसमें मल्टी-स्टेप रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग (ऑटो मोड के साथ), वन-टच सिंगल पेडल ड्राइविंग, वेरिएबल गियर रेशियो के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, MTV-CL प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी, iLink फ्रंट और 5-लिंक रियर सस्पेंशन, फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग, कम रोलिंग रेजिस्टेंस वाले टायर्स NVH ट्यूनिंग के साथ, 10 मीटर टर्निंग रेडियस, बूस्ट के साथ मल्टीपल ड्राइव मोड्स और इंटेलिजेंट अडेप्टिव सस्पेंशन दिया गया है। एक्सटीरियर में LED DRLs के साथ सेंटर लाइट सिग्नेचर, Bi-LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, इल्यूमिनेटेड फ्रंट लोगो, पैनोरैमिक स्काईरूफ, प्रीमियम फैब्रिक सीट्स, R18 एयरो अलॉय व्हील्स, सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स और स्टार्ट-अप लाइटिंग एनीमेशन शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, L2 ADAS (1 रडार + 1 विज़न कैमरा), ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ HD कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक बूस्टर, ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम, हाई रिगिडिटी बॉडीशेल, ड्राइवर ड्रॉजिनेस अलर्ट और प्रत्येक टायर की जानकारी दिखाने वाला TPMS दिया गया है। कम्फर्ट फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (मैनुअल लम्बर के साथ), ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो फोल्ड ORVMs रिवर्स टिल्ट के साथ, पुश-बटन स्टार्ट, रियर डिफॉगर, वाइपर और वॉशर, सेकंड रो स्लाइड के साथ 60:40 स्प्लिट और रिक्लाइन, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट व सीट बेल्ट, 150 लीटर का फ्रंक (लाइट और ड्रेन के साथ) और 527 लीटर तक का बूट, वन-टच ड्राइवर विंडो और ऑटो डिफॉग विंडशील्ड शामिल हैं।

PACK TWO – 70 / 79 kWh
वहीं पैक टू वेरिएंट 70 और 79 kWh बैटरी पैक (पैक वन से अतिरिक्त फीचर्स) के साथ उपलब्ध है और 70 kWh बैटरी की पीक पावर बढ़ाकर 242 बीएचपी कर दी गई है। 79 kWh बैटरी अब 160 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें महिंद्रा का सोनिक स्टूडियो, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड मिलता है। आगे की सीटों के लिए वायरलेस चार्जर, NFC की (फोन और स्मार्ट कार्ड) की सुविधा भी दी गई है। इंटीरियर में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच लेदरेट डैशबोर्ड और ट्रिम्स, कैप-टच सेंटर कंसोल कंट्रोल्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम एक्सटीरियर क्लैडिंग मिलती है। साथ ही क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और मजबूत डिप्लॉयमेंट लॉजिक वाले 6 एयरबैग भी शामिल हैं।
PACK THREE – 79 kWh
वहीं पैक थ्री केवल 79 kWh बैटरी पैक (पैक टू से अतिरिक्त) के साथ आता है। इसमें पावर आउटपुट को बढ़ाकर 282 बीएचपी कर दिया गया है, जबकि कम बैटरी वेरिएंट के लिए 228 बीएचपी का ट्यून विकल्प मिलता है। इसमें एडवांस L2+ ADAS सिस्टम दिया गया है जिसमें 5 रडार और 1 कैमरा शामिल हैं, साथ ही ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फ्रंट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ड्राइवर-इनीशिएटेड ऑटो लेन चेंज, लेन सेंट्रिंग और इमरजेंसी स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

टेक्नोलॉजी के तौर पर VisionX ऑगमेंटेड रियलिटी HUD, EyeDentity ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और Secure360 लाइव व्हीकल कैमरा व्यू व रिकॉर्डिंग दी गई है। इसमें आगे और पीछे डुअल वायरलेस चार्जिंग, AQI डिस्प्ले के साथ एडवांस एयर प्यूरीफायर, ऑटो पार्क असिस्ट, वीडियो कॉलिंग और ड्राइव वीडियो रिकॉर्डर भी शामिल हैं। आराम और स्टाइल के लिए एकॉस्टिक लैमिनेटेड डोर ग्लास, ऑटो बूस्टर हेडलैंप्स, कॉर्नरिंग लैंप्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, नाइट ट्रेल कार्पेट इल्यूमिनेशन और 16 मिलियन रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा 6-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट, रियर सीट के लिए बॉस मोड और वेंटिलेटेड सेकंड रो सीट्स भी मिलती हैं।
PACK THREE+ (TOP VARIANT)
पैक थ्री+ टॉप वेरिएंट है और इसमें पैक थ्री के सभी फीचर्स के साथ स्टीयरिंग व्हील पर कैप-टच कंट्रोल्स, अपग्रेडेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 प्रोसेसर और 24GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो इसे और भी ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाता है।