फरवरी 2026 में महिंद्रा XEV 9S का जलवा, Windsor EV और Nexon EV को छोड़ा पीछे

फरवरी 2026 में महिंद्रा XEV 9S इलेक्ट्रिक 3,539 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है

भारतीय बाजार में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली और कुल बिक्री 20,616 यूनिट तक पहुंच गई, जो जनवरी 2026 में बेची गई 16,456 यूनिट्स के मुकाबले 25.3 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान महिंद्रा XEV 9S सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है, जिसने एमजी विंडसर EV, टाटा नेक्सॉन EV, महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV को पीछे छोड़ दिया।

कंपनियों की बात करें तो टाटा मोटर्स 7,982 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही, हालांकि इसकी बिक्री जनवरी के 8,616 यूनिट्स से 7.4 फीसदी कम रही। इसके बावजूद टाटा ने 38.7% मार्केट शेयर के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। महिंद्रा 7,168 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही और इसने जनवरी के 3,660 यूनिट्स से 95.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की, जिससे इसका मार्केट शेयर 34.8 फीसदी हो गया।

एमजी मोटर इंडिया 3,642 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही, जिसमें 2.4% की हल्की गिरावट दर्ज की गई। मारुति सुजुकी 870 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि किआ इंडिया 653 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही और इसने 266.9% की बड़ी बढ़त दर्ज की है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 278 यूनिट्स बेचे, जबकि सिट्रोएन इंडिया 23 यूनिट्स के साथ सबसे नीचे रही।

MG Windsor (1)
Pic Source: Jeevan Tergaonkar

Rank

OEM

Model

Feb’26

1

M&M

XEV 9S

3,539

2

MG

Windsor

2,599

3

Tata

Nexon

2,410

4

M&M

XEV 9e

1,889

5

Tata

Harrier

1,738

6

Tata

Curvv

1,250

7

Tata

Tiago

1,226

8

M&M

BE6

1,104

9

Tata

Punch

1,061

10

Maruti Suzuki

e Vitara

870

मॉडल के हिसाब से टॉप 10 EV की सूची में महिंद्रा XEV 9S ने 3,539 यूनिट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। एमजी विंडसर EV 2,599 यूनिट्स के साथ दूसरे और टाटा नेक्सॉन ईवी 2,410 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। महिंद्रा XEV 9e 1,889 यूनिट्स के साथ चौथे और टाटा हैरियर EV 1,738 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही।

इसके बाद टाटा Curvv EV (1,250 यूनिट्स), Tata Tiago EV (1,226 यूनिट्स), महिंद्रा BE6 (1,104 यूनिट्स), टाटा पंच EV (1,061 यूनिट्स) और मारुति सुजुकी e Vitara (870 यूनिट्स) टॉप 10 में शामिल रहे। टॉप 10 के बाहर MG Comet EV (699 यूनिट्स) और Kia Carens Clavis EV (653 यूनिट्स) रहे।

Maruti e Vitara (4)

इनके बाद महिंद्रा XUV3XO EV (474 यूनिट्स), MG ZS EV (344 यूनिट्स), Tata Tigor EV (297 यूनिट्स), हुंडई  क्रेटा इलेक्ट्रिक (278 यूनिट्स) और महिंद्रा XUV400 (162 यूनिट्स) रहे। वहीं सिट्रोएन eC3 सिर्फ 23 यूनिट्स के साथ काफी कम बिक्री वाला मॉडल बना रहा। दिलचस्प बात यह रही कि किआ EV6, किआ EV9 और हुंडई Ioniq 5 की फरवरी 2026 में एक भी यूनिट नहीं बिकी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...