1 किमी का खर्च सिर्फ 1.2 रुपये! Mahindra XEV 9S बनी बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV

Mahindra XEV 9S (10)

Mahindra XEV 9S में तीन बैटरी पैक मिलते हैं, जिनकी मदद से यह एक बार चार्ज में 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है

महिंद्रा ने XEV 9S को एक प्रीमियम फैमिली इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 1.2 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि मेंटेनेंस कॉस्ट लगभग 40 पैसे प्रति किलोमीटर पड़ती है। बिज़नेस ओनर्स के लिए 40 फीसदी डेप्रिसिएशन बेनिफिट भी मिलता है और ज्यादातर राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स बहुत कम है। इस वजह से इसकी ओनरशिप कॉस्ट साधारण पेट्रोल-डीजल SUVs से काफी कम हो जाती है।

महिंद्रा XEV 9S की कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट (79 kWh बैटरी) की कीमत 29.45 लाख रुपये तक जाती है। INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफ़ॉर्म पर बनी XEV 9S में तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh शामिल हैं। ये सभी एडवांस LFP सेल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि DC फास्ट चार्जर से इसे 20–80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 210 kW तक की पावर और 380 Nm का लगातार मिलने वाला टॉर्क देता है। SUV सिर्फ 7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 202 किमी/घंटा है। ऊंचे वेरिएंट्स में इंटेलिजेंट एडैप्टिव सस्पेंशन मिलता है और सभी वेरिएंट्स में मल्टी-स्टेप रीजनरेटिव ब्रेकिंग, वन-पैडल ड्राइव और अलग-अलग ड्राइव मोड दिए गए हैं।

Mahindra XEV 9S (9)

केबिन स्पेस की बात करें तो इसमें फ्रंट और सेकंड रो मिलाकर कुल 4,076 लीटर का स्पेस मिलता है। 150 लीटर का फ्रंक और 527 लीटर तक का बूट स्पेस भी मिलता है। तीसरी पंक्ति में 50:50 स्प्लिट सीटें हैं, जबकि सेकंड रो में वेंटिलेटेड सीटें, बॉस मोड, स्लाइड/रीक्लाइन फंक्शन, सनशेड्स और साउंड इंसुलेशन के लिए लैमिनेटेड ग्लास मिलता है।

हर वेरिएंट में डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की स्क्रीन मिलती हैं, जो Snapdragon 8155 या 8295 चिपसेट से चलती हैं। फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 5G कनेक्टिविटी, OTT ऐप्स, वीडियो कॉलिंग, ड्राइव रिकॉर्डिंग और Me4U ऐप के जरिए मिलने वाले रिमोट फंक्शन्स शामिल हैं।

Mahindra XEV 9S (12)

सेफ्टी में हाई-स्टिफनेस बॉडी स्ट्रक्चर, ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक मिलते हैं। वेरिएंट के हिसाब से इसमें 6 या 7 एयरबैग (ड्राइवर नी एयरबैग सहित), L2+ ADAS, लेन-सेंटरिंग असिस्ट, इमरजेंसी स्टीयरिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।