महिंद्रा ने पेश किया XEV 9e Cineluxe Edition, कीमत 29.35 लाख रुपये

Mahindra XEV 9e Cineluxe

महिंद्रा XEV 9e Cineluxe Edition पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है और इसमें 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, साथ ही सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट के साथ दो नए कलर भी मिले हैं

महिंद्रा ने आज भारतीय बाजार में Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition को 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल टॉप वेरिएंट Pack Three पर आधारित है और इसमें कई खास कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं। XEV 9e सिनेलेक्स एडिशन की बुकिंग देशभर में 2 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि इसकी डिलीवरी 10 मार्च 2026 से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी।

इस खास एडिशन में नए एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और प्रीमियम इंटीरियर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाती है। फीचर्स के मामले में यह एडिशन स्टॉक मॉडल के सभी एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक बरकरार रखा गया है, जो लंबी ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। कुल मिलाकर, सिनेलेक्स एडिशन स्टाइल, लग्जरी और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण पेश करता है।

महिंद्रा XEV 9e Cineluxe Edition सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट के साथ दो एक्सटीरियर रंगों में उपलब्ध होगी। इन पेंट शेड्स के साथ नए चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक स्मूथ-ग्रेन लेदरेट इंटीरियर का विकल्प दिया गया है, जो केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।

Mahindra XEV 9e Cineluxe (1)

इसके अंदर ट्रिपल एचडी स्क्रीन डिस्प्ले सेटअप मिलता है, जो ड्राइविंग और एंटरटेनमेंट अनुभव को और बेहतर बनाता है। साथ ही 16-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ दिया गया है, जो शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। इसके अलावा इन्फिनिटी रूफ और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग के जरिए केबिन का माहौल और भी लग्जरी और आकर्षक बन जाता है।

नवंबर 2024 में ग्लोबल डेब्यू के बाद से महिंद्रा XEV 9e ने भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में नई पहचान बनाई है। यह पहले ही कई पुरस्कार जीत चुकी है, जिनमें ICOTY 2026 का प्रतिष्ठित ‘ग्रीन कार ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड भी शामिल है। सेलिब्रिटी, खिलाड़ी और बड़े कारोबारी वर्ग में भी यह पसंदीदा लग्जरी एसयूवी बन चुकी है।

Mahindra XEV 9e Cineluxe (2)

यह एडिशन टॉप-ऑफ-द-लाइन पैक थ्री वेरिएंट पर आधारित है और इसमें 79 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है। लंबी हाइवे ड्राइव हो या शहर की रात, XEV 9e सिनेलेक्स हर यात्रा को आरामदायक और खास बनाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें StraightAhead VisionX AR हेड-अप डिस्प्ले, EyeDentity ड्राइवर और ऑक्यूपेंट मॉनिटरिंग, हैंड्स-फ्री पार्क (ऑटो पार्क असिस्ट), Secure360 जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Camp, Keep और PawPal HVAC मोड्स, कस्टम ड्राइव मोड्स, डिजिटल चाबी, Secure360 Pro और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल जैसी आधुनिक तकनीक भी शामिल है।