महिंद्रा 2025 तक लाएगी 2 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, डिजाइन होगा शानदार

Mahindra-XUV700-EV

उम्मीद है कि महिंद्रा अगले साल के अंत तक XUV700 पर आधारित XUV.e8 को लॉन्च करेगी और इसके बाद BE.05 को लॉन्च किया जाएगा

महिंद्रा निकट भविष्य में दो नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना में है। कंपनी ने पिछले साल इन ईवी के कांसेप्ट को पेश किया था। 2023 की शुरुआत में, ब्रांड ने XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन XUV.e और BE सब-ब्रांड्स के तहत आएंगे और उन्हें INGLO (भारत और GLO के लिए IN) नामक समर्पित स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा। आइए इनके बारे में अब तक सामने आई डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

1. महिंद्रा XUV.e8

अगस्त 2022 में कंपनी ने कॉन्सेप्ट BE सब-ब्रांड के तहत BE.05, BE.07 और BE.09 कांसेप्ट को पेश किया था, जबकि XUV.e8 और XUV.e9 ने XUV.e सब-ब्रांड के लिए दावेदारी पेश की थी। महिंद्रा ने अपनी अस्थायी लॉन्च टाइमलाइन और डायमेंशन के साथ-साथ लगभग सभी कॉन्सेप्ट के लिए अन्य डिटेल्स का खुलासा किया है। प्रत्येक को अलग-अलग प्राइस रेंज में विभिन्न सेगमेंट के अंदर पेश किया जाएगा।

mahindra-xuv-e8.jpg

लगभग पुष्टि हो चुकी है कि महिंद्रा XUV.e8 अगले साल के अंत तक आने वाली पहली कार होगी। पिछले कुछ महीनों में देश की सड़कों पर XUV700 के टेस्टिंग प्रोटोटाइप को भी देखा गया है और यह इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन के साथ हो सकीय है। आपको बता दें कि इस कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,760 मिमी है। नियमित ICE XUV700 की तुलना में इसका अनुपात बड़ा है।

हालांकि, अंतिम उत्पादन मॉडल डिजाइन के मामले में XUV700 का एक अपडेटेड वेरिएंट हो सकता है। इसमें 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज का दावा किया जा सकता है और ये ईवी आगामी टाटा कर्व ईवी, हैरियर ईवी, मारुति सुजुकी ईवीएक्स और टोयोटा की मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देने वाली है।

2. महिंद्रा BE.05

Mahindra Unveils 5 Electric SUVs

पिछले कुछ हफ्तों में इसे परीक्षण के दौरान देखा गया। महिंद्रा BE.05 के टेस्टिंग मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर कुछ पारंपरिक तत्वों के साथ कॉन्सेप्ट डिजाइन के अनुरूप है। महिंद्रा का दावा है कि ये कॉन्सेप्ट एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक वाहन है और इसकी लंबाई 4,370 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी होने वाली है। इस इलेक्ट्रिक कार के व्हीलबेस की लंबाई 2,775 मिमी है। ये आईएनजीएलओ (INGLO) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे इस दशक के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक बार चार्ज करने पर दावा की गई ड्राइविंग रेंज 600 किमी से अधिक होने की उम्मीद है।