Home कार न्यूज़ Mahindra ने Vision T कांसेप्ट से उठाया पर्दा, इलेक्ट्रिक थार की दिखी...

Mahindra ने Vision T कांसेप्ट से उठाया पर्दा, इलेक्ट्रिक थार की दिखी झलक

Mahindra Vision.T (2)

Mahindra Vision T कांसेप्ट 2027 में प्रोडक्शन-स्पेक थार ईवी को जन्म देगा और यह नए NU IQ प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी

महिंद्रा पिछले कुछ सालों से 15 अगस्त को कुछ न कुछ बड़ा लेकर आती है और इस साल भी कंपनी ने 4 कांसेप्ट शोकेस किए हैं। कई टीज़र के बाद महिंद्रा ने मुंबई में फ्रीडम एनयू इवेंट में Vision T कॉन्सेप्ट को दिखाया, जिसमें आने वाले मॉडलों की झलक मिलती है। यह कांसेप्ट हमें इलेक्ट्रिक थार की पहली झलक दिखाता है, जो 2027 तक लॉन्च होगी।

यह Vision T कॉन्सेप्ट दरअसल कुछ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में दिखाए गए Thar.e कॉन्सेप्ट का नया रूप है। इसमें Thar.e की बॉक्सी डिजाइन स्टाइल को बरकरार रखा गया है। इसके खास डिज़ाइन एलिमेंट्स में फ्लैट और चौकोर बोनट, मज़बूत व्हील आर्च, बोनट लैच और ऑल-टेरेन टायर शामिल हैं।

इस कॉन्सेप्ट के फ्रंट में दो हिस्सों वाली ग्रिल दी गई है जिसमें क्षैतिज स्लैट्स हैं, जो थार रॉक्स की झलक देते हैं। हेडलैंप्स में चौकोर लाइटिंग एलिमेंट है और उसके दोनों ओर दो वर्टिकल सेक्शन दिए गए हैं। पीछे की तरफ टेल लैंप्स वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट के साथ आते हैं, जो थार कॉन्सेप्ट के पुराने चौकोर डिज़ाइन का और आधुनिक रूप है।

Mahindra Vision.T (1)

टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील, चौड़े आर्च और बाहर दिए गए ग्रैब हैंडल जैसे खास डिज़ाइन एलिमेंट्स इस कॉन्सेप्ट में भी रखे गए हैं, जिससे इसका मज़बूत और दमदार लुक बना रहता है। यह प्रोडक्शन मॉडल के और करीब दिखाई देता है। उम्मीद है कि असली मॉडल में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे और एक बार चार्ज करने पर यह 500 किमी से ज़्यादा की रेंज देगी।

इसमें व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी सुविधाएँ होंगी, साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग के लिए DC फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। अंदर की ओर इस SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS तकनीक और कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे।

Mahindra Vision.Tहालाँकि इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन महिंद्रा ने पुष्टि की है कि यह बिल्कुल नए NU IQ आर्किटेक्चर पर आधारित होगा, जिसमें ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और लंबा व्हीलबेस होगा।