Mahindra भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगी Scorpio N Black Edition, जानें डिटेल्स

Mahindra Scorpio N Black Edition केवल टॉप वेरिएंट Z8 L तक सीमित होगा और इसमें ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ रेल्स और डार्क थीम एलिमेंट्स शामिल होंगे

महिंद्रा Scorpio N Black Edition को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो उसकी लोकप्रिय एसयूवी का एक नया एडिशन है और यह सम्भवत: Z8 L वेरिएंट तक सीमित होगा। इस विशेष संस्करण में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर थीम होगी, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक-आउट रूफ रेल्स और अन्य डार्क-थीम वाले एलिमेंट्स शामिल होंगे, जो इसे अधिक आक्रामक और प्रीमियम रुख देंगे।

हाल ही में लॉन्च से पहले इसका वीडियो सामने आया है, जिससे इसके बारे में सभी जानकारी प्राप्त होती है। इसे Z8 L वेरिएंट के साथ ब्लैक कलर में देखा गया है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें फ्रंट डिज़ाइन में ब्लैक्ड आउट ग्रिल, ब्लैक स्किड प्लेट मिलती है, साथ ही इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक रूफ रेल्स के साथ डार्क क्रोम के साथ ब्लैक डोर हैंडल मिलते हैं।

वहीं पीछे की बात करें तो स्किड प्लेट को डार्क थीम में दिया गया है और इसमें क्रोम एलिमेंट्स भी मिलते हैं। वहीं इंटीरियर की बात करें तो यहाँ भी आपको ब्लैक ट्रीटमेंट मिलेगा। इसमें ब्लैक लैदर सीट्स, ब्लैक डैशबोर्ड, डोर ट्रिम पर पियानो ब्लैक ट्रीटमेंट्स और अंदर से रूफ को भी ब्लैक कर दिया गया है। महिंद्रा Scorpio N एसयूवी का Z8 L ट्रिम 6-सीटर और 7-सीटर दोनों में उपलब्ध है।

इसे पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ख़रीदा जा सकता है। महिंद्रा के नए तीसरी पीढ़ी के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित, स्कॉर्पियो N टीजीडीआई एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करता है जो 200 पीएस की पावर और 380 एनएम तक का टॉर्क देता है, और एक एमहॉक डीजल इंजन 175 पीएस की अधिकतम पावर और 400 एनएम तक का पीक टॉर्क देता है।

दोनों वैकल्पिक 4X4 सिस्टम के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध हैं। स्कार्पियो N Z8 L में फ्रंट वेन्टीलेटेड सीट्स, बड़े डायमंड कट अलॉय व्हील्स (R18), 12 स्पीकर के साथ Sony 3D ऑडियो और Z8 के मुकाबले डुअल चैनल सब-वूफर, 6-वे ड्राइवर पावर सीट, फ्रंट कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ड्राउज़नेस डिटेक्शन (DDD) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra Scorpio N Napoli Black Edition 2025 2
Pic Source: Avtansh Singh

इसके अलावा सेफ्टी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल + हिल डिसेंट कंट्रोल, एबीएस + ईबीडी, ड्राइवर ड्राउज़नेस डिटेक्शन (DDD), पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक (फ्रंट + रियर)
ई-कॉल और SOS स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 24.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।