महिंद्रा 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 7 एसयूवी, जानें डिटेल्स

mahindra XUv.e8 rendering

यहाँ महिंद्रा की आने वाली 7 एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें ICE मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एक बड़ा नाम है और हाल के सालों में इसने अपनी नई कारों की बदौलत काफी सफलता हासिल की है, जिसमें थार का दूसरा जेनरेशन, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसी कारें शामिल हैं। कंपनी यहीं नहीं रूकना चाहती है, बल्कि कई और नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अगले साल 7 नई एसयूवी को लॉन्च करेगी।

1. महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट

भारत में महिंद्रा एक्सयूवी400 के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसके केबिन में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा, जो कि इसे टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले मजबूती से मुकाबला करने में मदद करेगा। साथ ही इसे कई और नए फीचर्स भी मिलेंगे।

2024-Mahindra-XUV300-Facelift.jpeg

2. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट और XUV300 इलेक्ट्रिक

भारत में महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा, जिसका एक्सटीरियर और इंटीरियर बिल्कुल नया होगा। इसका डिज़ाइन काफी हद तक आगामी BE रेंज और XUV700 से प्रेरित होगा, जबकि इंटीरियर मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा एडवांस होगा। वहीं XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन के 2024 के मध्य में लॉन्च होने की अटकलें हैं।

2024-mahindra-XUV400-2.jpg

3. महिंद्रा थार 5-डोर

भारत में लोकप्रिय एसयूवी महिंद्रा थार के 5-डोर वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और यह 3-डोर वर्जन के विस्तारित एडिशन पर आधारित होगी। इसमें थोड़ा ज्यादा प्रीमियम केबिन होगा, जो ज्यादा स्पेस भी प्रदान करेगा। इसे 3-डोर मॉडल से अलग करने के लिए कई कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेंगे। यह कार अपने छोटे भाई की तरह 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी।

mahindra 5-door thar rendering

4. महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस 7 और 9 सीटों वाले लेआउट में उपलब्ध होगी और यह मूल रूप से नई TUV300 प्लस है। इसे पावर देने के लिए 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

5. महिंद्रा XUV700 6-सीटर

भारत में 6 सीटों वाली महिंद्रा एक्सयूवी700 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके साल 2024 में बिक्री पर जाने की उम्मीद है। यह भारत में लोकप्रिय एसयूवी की रेंज का विस्तार करने में मदद करेगी।

mahindra-xuv-e8.jpg

6. महिंद्रा XUV.e8

यह एसयूवी मूलरूप से एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसे XUV.e8 नाम दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक मॉडल INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिसमें स्टैंडरडाइज सेल-टू-पैक तकनीक के साथ एक सामान्य बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीद है कि इसमें 450 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज होगी।