महिंद्रा इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी, लिस्ट में ईवी भी शामिल

mahindra XUv.e8 rendering

XEV 9e और BE 6 के सभी वेरिएंट की कीमतों के आने के बाद उम्मीद है कि महिंद्रा इस साल भारतीय बाजार में 4 नई एसयूवी पेश करेगी

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल भारतीय बाजार में कई नए वाहन लॉन्च किए। ब्रांड ने देश में XUV 3XO (XUV3OO फेसलिफ्ट), 5-डोर थार रॉक्स और 2 बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की हैं। वहीं इस साल भी भारत में ईवी सहित कम से कम 4 नई एसयूवी पेश करने की उम्मीद है। यहाँ हम घरेलू बाजार में 2025 में लॉन्च होने वाली नई महिंद्रा कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. महिंद्रा XEV 7e

mahindra-XEV-7e-2.jpg
Pic Source: Rushlane

XEV 7e की तस्वीरें BE 6 और XEV 9e के प्रीमियर के दौरान गलती से लीक हो गईं, जबकि इसके भारत में 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। महिंद्रा XEV 7e लगभग सब कुछ XEV 9e से उधार लेगी। चाहे वह प्लेटफॉर्म हो, चाहे बैटरी पैक हो या फीचर्स और सुरक्षा उपकरण हों। इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर  ईवी से होगा, जिसके भारतीय बाजार में अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। XEV 7e की कीमत 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

2. महिंद्रा XUV 3XO ईवी

मुंबई स्थित वाहन निर्माता देश में XUV 3XO का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की योजना बना रहा है। यह ब्रांड की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, क्योंकि इसे एक्सयूवी 4OO के नीचे स्थित किया जाएगा। कुछ ईवी-स्पेसिफिक विजिबल अपडेट को छोड़कर, एक्सयूवी 3XO ईवी अपने आईसीई संस्करण के समान होगी।

Mahindra-XUV-3XO-EV_-2.jpg

सूत्रों से पता चला है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी में 35 kWh का बैटरी पैक होगा, क्योंकि यह इंडियन मार्केट में टाटा नेक्सॉन ईवी को टक्कर देगी। जैसा कि आप जानते हैं, XUV 4OO में 40 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। महिंद्रा XUV 3XO ईवी की कीमत 15-20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है और इसकी बिक्री 2025 के मध्य तक शुरू होगी।

3. 2025 महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट

thar roxx
thar roxx

हालांकि अपडेटेड संस्करण को सड़कों पर एक बार भी नहीं देखा गया है, लेकिन यह पता चला है कि महिंद्रा थार 3-डोर ऑफ-रोडर के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रहा है। जानकारी अभी तक बेहद सीमित है, लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि 2025 थार फेसलिफ्ट को अपडेटेड ग्रिल, फ्रेस एलईडी डीआरएल और नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील के रूप में हल्का कॉस्मेटिक अपडेट मिलेगा। कंपनी फेसलिफ्ट मॉडल में नए प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकती है, जबकि कोई मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस ऑफ-रोडर में अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ वही पेट्रोल और डीजल इंजन लगे रहेंगे।

4. 2025 महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

mahindra XUV700 AX5

ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी एक्सयूवी 7OO को भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस साल अपडेट किया जाएगा। कथित तौर पर महिंद्रा एसयूवी में बाहरी हिस्से में कुछ छोटे विजिबल अपडेट करेगा, जबकि केबिन के अंदर नए उपकरण जोड़े जाएंगे। हालांकि इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है।