Mahindra इस साल भारत में लॉन्च करेगी 4 नई SUVs, लिस्ट में EVs भी शामिल

mahindra-XUV.e8.jpg
Pic Source: Ramesh

Mahindra इस साल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक सहित कई नई SUVs लॉन्च करेगी

महिंद्रा इस साल भी भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी का दबदबा जारी रखेगी, क्योंकि ब्रांड देश में 4 नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि नई इलेक्ट्रिक SUVs के अलावा, कंपनी देश में अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों के फेसलिफ्टेड वर्जन भी लॉन्च करेगी। इस लेख में हम इस साल भारत में आने वाली महिंद्रा कारों के बारे में बात करेंगे।

1. Mahindra XEV 7e

यह भारतीय बाजार के लिए महिंद्रा की पहली फुल साइज 7-सीटर Electric SUV होगी और इसका मुकाबला Tata Safari EV से होगा। XEV 7e के इस साल की दूसरी छमाही में 20-25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में महिंद्रा प्रेजेंटेशन के दौरान ये इलेक्ट्रिक SUV लीक हो गई थी और लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि यह XUV 7OO से स्टाइलिंग एलीमेंट लेगी।

mahindra-XEV-7e-2.jpg
Pic Source: Rushlane

दूसरी ओर, केबिन XEV 9e से प्रेरित होगा, जिसमें डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट अपहोल्स्ट्री और समान 12.3-इंच ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा। यह XEV 9e से लेवल 2 ADAS तकनीक और अन्य सुरक्षा सुविधाएं भी लेगी। उम्मीद है कि Mahindra XEV 7e में BE 6 और XEV 9e की 59 kWh/79 kWh बैटरी यूनिट होगी, जिसकी ड्राइविंग रेंज एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 500 किमी से अधिक होगी।

2. Mahindra XUV 3XO EV

यह भारत में ब्रांड की एंट्री-लेवल ईवी होने वाली है और इसे सीधे तौर पर Tata Punch EV को टक्कर देने के लिए XUV 4OO के नीचे रखा जाएगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है और सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि ये स्टैंडर्ड XUV 3XO की तुलना में कुछ ईवी-स्पेसिफिक विजुअल अपडेट के साथ आएगी।

Mahindra-XUV-3XO-EV_-2.jpg
Source: TeamBHP

फीचर्स की बात करें, तो इसमें सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और ADAS तकनीक शामिल हो सकती है। XUV 3XO EV को 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है, जिसे हम पहले ही XUV 4OO पर देख चुके हैं। इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को छोटी बैटरी के साथ 350+ किमी और बड़े बैटरी पैक के साथ 400+ किमी की रेंज मिल सकती है।

3. Mahindra Thar 3-door Facelift

thar roxx
thar roxx

थार पिछले पांच वर्षों से बिक्री पर है और इसलिए कंपनी 3-डोर वाली एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2025 थार फेसलिफ्ट में Thar Roxx 5-डोर एसयूवी के समान डिजाइन और फीचर्स मिलेंगे। यह मामूली कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स के साथ आएगी, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ समान पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों को बरकरार रखा जाएगा।

4. Mahindra XUV 7OO

mahindra XUV700-2

भारत में कंपनी के प्रमुख ICE मॉडल होने के नाते, XUV 7OO को घरेलू बाजार में 2025 के अंत तक एक अपडेटेड वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसके एक्सटीरियर डिजाइन और आकर्षक बनाया जाएगा और प्रमुख अपडेट केबिन के अंदर होगा। जिसमें नए 12.3 इंच ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस चार्जिंग और लेवल 2 ADAS सुइट का नया संस्करण शामिल होगा। हालांकि पॉवरट्रेन में बदलाव की उम्मीद नहीं है।