महिंद्रा इस साल भारतीय बाजार में XUV.e8 सहित लॉन्च करेगी 2 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

mahindra XUv.e8 rendering

महिंद्रा इस साल XUV300 इलेक्ट्रिक और बॉर्न-इलेक्ट्रिक XUV.e8 सहित 2 बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की तैयारी में है

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास वर्तमान में अपनी लाइन-अप में केवल एक इलेक्ट्रिक वाहन XUV400 है। इस ईवी को हाल ही में एक अपडेट मिला है, जिसे XUV400 Pro रेंज नाम से जाना जाता है और इसमें नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं महिंद्रा इस साल अपने लाइनअप में दो नई इलेक्ट्रिक कारों को जोड़ने की योजना बना रही है। आइए इस साल महिंद्रा की आने वाली 2 नई इलेक्ट्रिक कारों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक

एक्सयूवी400 ईवी को हाल ही में इंटीरियर में नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लगभग एक साल हो गया है और ग्राहकों ने इसे काफी पसंद किया है। दूसरी ओर कंपनी इलेक्ट्रिक XUV300 पर काम कर रही है। अगले महीने यानी फरवरी 2023 में लॉन्च होने वाली XUV300 फेसलिफ्ट के आधार पर, XUV300 EV में 35kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

इसे ब्रांड के लाइन-अप में एक्सयूवी400 के नीचे स्थित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य सीधे टाटा नेक्सन ईवी को टक्कर देना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसा, एक्सयूवी300 ईवी संभवतः इस साल जून तक लॉन्च होगी और इसकी कीमत लगभग 15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) होने वाली है।

2. महिंद्रा XUV.e8

ब्रांड के बोर्न-इलेक्ट्रिक इंग्लो प्लेटफॉर्म पर आधारित, महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 के 2024 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार इसका पहला इलेक्ट्रिक वाहन 80 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर लेगा, जो 227-345 बीएचपी की रेंज में पावर आउटपुट पैदा करेगा। यह क्रमशः सिंगल और डुअल मोटर सेटअप का उपयोग करके टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध होगा।

नई ईवी का पूरा सिल्हूट काफी हद तक एक्सयूवी700 जैसा होगा। हालांकि वर्ष 2022 में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट के अनुरूप इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव होंगे। डायमेंशन की बात करें तो ये ईवी एक्सयूवी 700 की तुलना में थोड़ी बड़ी होगी। XUV.e8 के प्रोडक्शन-रेडी टेस्टिंग मॉडल को भारत में कई बार देखा गया है, जिससे आंशिक रूप से डिजाइन का पता चलता है। इसमें वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलैम्प का एक नया सेट, पूर्ण-चौड़ाई वाले एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील लिए एक नया डिजाइन और बहुत कुछ शामिल है।