महिंद्रा भारत में 2026 तक 6 इलेक्ट्रिक वाहन सहित 14 नए कमर्शियल वाहन करेगी लॉन्च

Mahindra-bolero-pickup.jpg

घरेलू कार निर्माता कंपनी महिंद्रा आने वाले वर्षों में भारत में कई नए कमर्शियल वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है

महिंद्रा ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह साल 2026 तक भारतीय बाजार में 23 नए उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें से 14 नए कमर्शियल वाहनों के साथ छह नए यात्री वाहन (सभी एसयूवी) शामिल हैं। निर्माता के अनुसार यह आगामी कमर्शियल वाहन कम लागत के साथ टफ और रफ पेशकश होंगे।

कंपनी ने कहा है कि इन आगामी कमर्शियल वाहन में इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे। महिन्द्रा के यह चारों मॉडल एटम, नया ट्रेओँ, यूडीओ और एक नया मॉडल कंपनी के लास्ट माइल मोबिलिटी वर्टिकल के अंतर्गत आते हैं। महिंद्रा एटम को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। इसको कंपनी इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है, जबकि अन्य तीन को 2023 और 2026 के बीच पेश किया जाएगा।

यह चारों मॉडल विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के रूप में उपलब्ध होंगे और ब्रांड के आगामी ‘बॉर्न ईवी’ प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। निर्माता ने इसी ईवी प्लेटफॉर्म पर दो नए यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों की भी घोषणा की है, जिनका कोडनेम बॉर्न ईवी1 और बॉर्न ईवी2 रखा गया है, जिन्हें 2025-2026 में लॉन्च किया जाएगा।

Mahindra-upcoming-commercial-vehicles-by-2026

कंपनी की लाइनअप में महिंद्रा जीतो एलसीवी का एक नया इलेक्ट्रिक एडिशन भी होगा, जिसे 2023-2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अर्बन पिकअप की एक नई सीरीज को भी पेश करेगी, जिसमें दो या तीन उत्पाद शामिल होंगे। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प भी मिलेंगे। यह अर्बन पिकअप 2025 और 2027 के बीच भारतीय बाजार में अपनी जगह बना लेंगे।

महिंद्रा आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में और अधिक पिकअप की पेशकश करेगी, जिसमें 2021 और 2023 के बीच कॉम्पैक्ट पिकअप ट्रकों की एक सीरीज होगी, जिसमें एक नया बोलेरो कॉम्पैक्ट पिक-अप और चार नए मॉडल शामिल हैं। इसके बाद कंपनी 2023 से 2024 के बीच दो नए मॉडल के साथ एक नया बोलेरो क्लासिक पिक-अप लॉन्च करेगी।

Mahindra-jeeto-plus.jpg

इन पिकअप ट्रकों के इलेक्ट्रिक वर्जन की योजना अभी तक नहीं बनाई गई है और यह आगामी पिकअप ट्रक मॉडल कमर्शियल वाहन ही होंगे। इस प्रकार महिंद्रा से इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस और हाय-लैंडर के प्रतिद्वंदी के रूप में लॉन्च करने की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर भारतीय बाजार में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की मांग बढ़ती है, तो महिंद्रा भविष्य में इसकी पेशकश कर सकती है।