महिंद्रा भारत में लॉन्च करेगी 10 नई एसयूवी – XUV400, नई XUV500, BE05, XUVe8

महिंद्रा आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार के लिए कई नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है और यहाँ हम आपको उनके बारे में जानकारी दे रहे हैं

महिंद्रा भारतीय बाजार में कई नई एसयूवी को पेश करने की योजना बना रही है और यह हमने आने वाले मॉडलों की पूरी सूची सूचीबद्ध की है। ब्रांड के हालिया लॉन्च जैसे कि 2020 के अंत में दूसरी पीढ़ी की थार, पिछले साल एक बिल्कुल नई एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन को ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया है।

भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 11.99 लाख रूपए से शुरू होकर 23.90 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक जाती है और इसकी डिलीवरी पूरे भारत में 26 सितंबर, 2022 से शुरू हो रही है। महिंद्रा XUV300 पर आधारित XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 8 सितंबर को पेश किया जाएगा और आने वाले महीनों में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को टक्कर देने के लिए इसकी बिक्री शुरू होगी।

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस एक और मॉडल है जो इस कैलेंडर वर्ष में लॉन्च होने की प्रतीक्षा कर रहा है और यह नियमित बोलेरो नियो की तुलना में अधिक लोगों को ले जाने में सक्षम है। घरेलू एसयूवी विशेषज्ञ सार्वजनिक सड़कों पर पांच दरवाजों वाली थार का बड़े पैमाने पर परीक्षण कर रही है और यह संभवत: अगले साल के मध्य तक पांच दरवाजों वाली जिम्नी और गोरखा को टक्कर देने के लिए शोरूम तक पहुंच जाएगी।

mahindra xuv400 ev

मॉडल अपेक्षित लॉन्च तिथि
महिंद्रा स्कार्पियो एन26 सितंबर 2022
महिंद्रा XUV4008 सितंबर 2022
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लसनवंबर 2022
नई जनरेशन महिंद्रा XUV5002023 या 2024 की पहली तिमाही
महिंद्रा 5 डोर थार2023 के मध्य में
महिंद्रा XUV800 (e8) इलेक्ट्रिक2024
महिंद्रा XUV900 (e9) इलेक्ट्रिक2025
महिंद्रा BE05 इलेक्ट्रिक2025
महिंद्रा BE07 इलेक्ट्रिक2026
महिंद्रा BE09 इलेक्ट्रिक2027

महिंद्रा कथित तौर पर अगली पीढ़ी की XUV500 को भी विकसित कर रही है और यह कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूदा XUV700 से नीचे होगी और इसका मुकाबला क्रेटा और सेल्टोस जैसी कारों से होगा। ब्रांड ने हाल ही में दो उप-ब्रांडों जैसे XUV.e और BE (बोर्न इलेक्ट्रिक) के तहत विद्युतीकरण के लिए अपनी बड़ी योजनाओं की घोषणा करते हुए कई कांसेप्ट का प्रदर्शन किया है।

XUV800 (XUV.e8) INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली शुद्ध इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी और इसे दिसंबर 2024 में पेश किया जाएगा और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा, जबकि XUV.e9 अप्रैल 2025 में लॉन्च होगी। एक्सयूवी एयरो अवधारणा पर आधारित एसयूवी कूप एक पैनोरैमिक सनरूफ और कई उन्नत तकनीक और सुविधाओं के साथ आएगी।

Mahindra Unveils 5 Electric SUVsBE.05 अक्टूबर 2025 में बिक्री पर जाएगी और इसे ‘स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल’ होने का समर्थन किया गया है। इसकी लंबाई 4,370 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,775 मिमी है। दूसरी ओर महिंद्रा  BE.07 भविष्य में उत्पादन-कल्पना BE.09 की शुरुआत से पहले अक्टूबर 2026 में पेश की जाएगी।