
नई थार की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होने वाली हैं, लेकिन एक रिपोर्ट्स की मानें तो वेटिंग पीरियड 3 महीने तक बढ़ सकती है
भारत में नई महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया गया है और यह 6-सीट या 4-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इसे 9,000 से अधिक की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है, जो कि इस सेगमेंट की किसी भी कार के लिए अभूतपूर्व है।
महिंद्रा ने कहा है कि नई थार की डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होने वाली हैं, लेकिन एक रिपोर्ट्स की मानें तो वेटिंग पीरियड्स 3 महीने तक बढ़ सकती है, जिसका मतलब है कि ग्राहक इस साल के दिसंबर तक अपनी नई थार को प्राप्त करना शुरू करेंगे। हाल ही में थार को बुक करने वाले एक ग्राहक ने अपनी तस्वीर जारी की है, जिसमें 19 जनवरी 2021 की डिलीवरी की तारीख मिली हुई है।
हालांकि हमें अभी इस बारे में आधिकारिक बयान के आने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश ग्राहक टॉप-एंड मॉडल को पसंद कर रहे हैं। यहां ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है कि नई थार को तीन वेरिएंट्स- AX, AX (O) और LX में पेश किया गया है जिसमें दो पॉवरट्रेन- एक डीजल और एक पेट्रोल यूनिट का विकल्प मिलता है और इसके साथ एक मैनुअल और एक स्वचालित ट्रांसमिशन विकल्प शामिल है।

इन ट्रिम्स में से, LX डीजल मैनुअल को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। थार को पावर देने के लिए 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन या 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है, जो क्रमशः 130 बीएचपी और 320 एनएम पीक टॉर्क 150 बीएचपी की पावर और 320 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह दोनों यूनिट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प के साथ है।
एसयूवी के कम रेंज में गियरबॉक्स 4WD रेंज स्टैंडर्ड है। यह AX वेरिएंट में 6-सीट कॉन्फ़िगरेशन और AX (O) और LX वेरिएंट में 4-सीट कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। इसे सॉफ्ट टॉप, कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप रूफ या हार्ड-टॉप रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। हालांकि यह महिंद्रा के लिए अच्छी खबर है कि इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है जहां तक बुकिंग की बात है, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि प्रतीक्षा अवधि बहुत अधिक न बढ़े।

कीमत की बात करें तो ऑल-न्यू थार को 9.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है, जो कि 13.75 लाख रुपये तक जाती है। LX डीजल मैनुअल की कीमत 12.85 लाख रुपये है जबकि मैनुअल गियरबॉक्स वाला बेस डीजल ट्रिम 10.85 लाख रुपये आंका गया है।