Home कार न्यूज़ महिंद्रा थार Roxx Star Edition भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 16.85...

महिंद्रा थार Roxx Star Edition भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 16.85 लाख से शुरू

Thar Roxx Star Edition

महिंद्रा थार Roxx Star एडिशन में ऑल-ब्लैक लेदरैट सीट्स के साथ Suede एक्सेंट्स, पियानो ब्लैक फिनिश ग्रिल, पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स और एक नया आकर्षक कलर दिया गया है

महिंद्रा ने आज भारतीय बाजार में नई थार Roxx Star एडिशन को लॉन्च किया है। यह थार ROXX रेंज का एक खास और प्रीमियम संस्करण है, जिसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अपनी एसयूवी में एक्सक्लूसिव लुक और अलग पहचान चाहते हैं। Roxx Star एडिशन में थार की मशहूर ऑफ-रोड क्षमता के साथ आकर्षक एक्सटीरियर और प्रीमियम केबिन डिजाइन दिया गया है।

इस नए एडिशन में ऑल-ब्लैक लेदरैट सीट्स के साथ Suede एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी फील देते हैं। फ्रंट में पियानो ब्लैक फिनिश ग्रिल और पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स इसकी दमदार मौजूदगी को और निखारते हैं।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें नया और आकर्षक सिट्रीन येलो हीरो कलर शामिल किया गया है। इसके अलावा टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक रंगों का विकल्प भी मिलेगा।

महिंद्रा थार Roxx Star एडिशन में वही भरोसेमंद इंजन और गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं, जिनमें G20 TGDi mStallion पेट्रोल इंजन (130 kW पावर और 380 Nm टॉर्क) और D22 mHawk डीजल इंजन (128.6 kW पावर और 400 Nm टॉर्क) शामिल है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। सभी वेरिएंट्स रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम के साथ आते हैं।

Thar Roxx Star Edition (1)

थार Roxx Star एडिशन की कीमत पेट्रोल ऑटोमैटिक के लिए 17.85 लाख रुपये रखी गई है। वहीं डीजल मैनुअल 16.85 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक 18.35 लाख रुपये में उपलब्ध है। थार Roxx Star EDN में आराम और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल मिलता है। इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

साथ ही इसमें 26.03 सेमी का HD टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Adrenox कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सराउंड व्यू कैमरा और 9-स्पीकर हार्मन कार्डन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम शामिल है। इस एसयूवी को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग, TPMS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर कैमरा, ऑटो डिमिंग IRVM, E-call और SOS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Thar Roxx Star Edition (2)

महिंद्रा थार ROXX पहले ही कई पुरस्कार जीत चुकी है और STAR एडिशन के साथ यह अब और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बन गई है, जो लाइफस्टाइल एसयूवी सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ को और मजबूत करती है।