भारत में महिंद्रा थार ऑफ-रोडर की बुकिंग 1 साल में 75,000 यूनिट के पार

Mahindra-thar.jpg

महिन्द्रा थार के दूसरे जेनरेशन को 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया गया था, जिसे अब तक 75,000 से भी अधिक की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है

भारत में महिंद्रा थार का दूसरा जेनरेशन कार बाजार की सबसे बहुप्रतीक्षित कारों में से एक रही है और 50,000 से भी ज्यादा खरीददार अब भी इसका इंतजार कर रहे हैं। वास्तव में इसका अनावरण 15 अगस्त 2020 को हुआ था, जबकि इसे 2 अक्टूबर 2020 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया था। इस तरह इस ऑफ रोडर एसयूवी के भारतीय बाजार में एक साल पूरे हो गए हैं।

महिंद्रा ने अब घोषणा की है कि उसे थार के लिए एक साल में 75,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। इस तरह महिन्द्रा ने औसतन हर महीने इस कार के लिए 6,250 से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त की है। महिंद्रा का कहना है कि 50 फीसदी थार के खरीदार ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा 25 प्रतिशत खरीदारों ने थार के पेट्रोल वेरिएंट के विकल्प को चुना है।

महिन्द्रा थार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 4×4 कार है। हालांकि सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति ने थार की डिलीवरी को बाधित किया है, इसलिए मांग की तुलना में इसकी आपूर्ति कम है। लॉन्च के बाद से महिंद्रा ने सितंबर 2021 तक भारत भर में अपने डीलरों को नई थार की लगभग 28,956 यूनिट की आपूर्ति की है। इस तरह लगभग 50,000 खरीददार अब भी इसका इंतजार कर रहे हैं।

Mahindra Tharमासिक आधार पर थार की बिक्री की बात करें तो नवंबर 2020 में थार की 2,569 यूनिट, दिसंबर 2020 में थार की 2,269 यूनिट, जनवरी 2021 में 3,152 यूनिट, फरवरी 2021 में 2,842 यूनिट, मार्च 2021 में 1,912 यूनिट, अप्रैल में 3,406 यूनिट, मई 2021 में 1,911 यूनिट, जून 2021 में 1,065 यूनिट, जुलाई 2021 में 3,203 यूनिट, अगस्त 2021 में 3,493 यूनिट और सितंबर 2021 में 3,134 यूनिट बेची गई है।

महिन्द्रा थार की सफलता से उत्साहित होकर कंपनी इसके 5-डोर वर्जन को भी भारतीय बाजार में 2023 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो कि मौजूदा थार से लंबी होगी, लेकिन इसमें समान डिज़ाइन और सुविधाएं दी जाएंगी। वर्तमान में थार का व्हीलबेस 2,450 मिमी है, जबकि इसकी लंबाई 3,985 मिमी है। महिंद्रा थार 5 डोर के इंजन विकल्प इसके 3 डोर वर्जन के समान होंगे, लेकिन पावर आउटपुट में थोड़ा बदलाव हो सकता है।2020 Mahindra Tharवर्तमान में महिन्द्रा थार को 2.0 लीटर टी-जीडीआई एमस्टेलियन टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जिसमें पहला यूनिट 150 एचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है, जबकि दूसरा 130 एचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। इंजनों को 6 स्पीड मैन्युअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है, जबकि यह शिफ्ट-ऑन-फ्लाई फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के विकल्प के साथ भी आती है।

भारत में थार की लोकप्रियता का कारण इसका दमदार लुक और ऑफ-रोडर नेचर का होना है और हाल ही में फोर्स ने इसके मुकाबले नई गुरखा को पेश किया है। इसे एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स के साथ कुल तीन वेरिएंट में पेश किया जाता है और इसे ग्लोबल एनकैप में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिला है। यह ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमांइडर जैसे फीचर्स से लैस है, जबकि इसकी कीमत 12.78 लाख रूपए से लेकर 13.38 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, पूणे) है।